जोरहाट हादसा: एक महिला की मौत, 42 का सफल रेस्क्यू और 50 से ज्यादा गायब, पीएम ने सीएम से की बात
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2021 22:04 IST2021-09-08T18:19:35+5:302021-09-08T22:04:44+5:30
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि दुखद दुर्घटना में "दुखित" हैं। सरमा ने माजुली और जोरहाट प्रशासन को तेजी से बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया।

अधिकारी ने कहा कि असम में नदी में नौका डूबी है और कई यात्रियों की मौत की आशंका है।
जोरहाटः असम के जोरहाट जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में निमती घाट के पास बुधवार को एक बड़ी निजी नौका सरकारी नाव से टकराने के बाद डूब गई, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।
जोरहाट हादसा में एक महिला की मौत हुई है। 42 का सफल रेस्क्यू और 50 से ज्यादा गायब हैं। पीएम मोदी ने सीएम सरमा से बात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि टक्कर तब हुई जब निजी नाव 'मा कमला' निमती घाट से माजुली की ओर जा रही थी और सरकारी स्वामित्व वाली नौका 'त्रिपकाई' माजुली से आ रही थी। अंतर्देशीय जल परिवहन (आईडब्ल्यूटी) विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ''मा कमला नाव पलटकर डूब गई। फिलहाल हमारे पास ज्यादा जानकारी नहीं है।''
आईडब्ल्यूटी के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि नाव पर 120 से अधिक यात्री सवार थे, लेकिन उनमें से कई को विभाग के स्वामित्व वाली 'त्रिपकाई' नौका की मदद से बचा लिया गया। जोरहाट के उपायुक्त अशोक बर्मन ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि अब तक 41 लोगों को बचा लिया गया है और अभी तक कोई शव नहीं मिला है।
जोरहाट जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''हम अभी यह नहीं बता सकते कि कितने लोग मारे गए हैं।'' राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और एसडीआरएफ के कर्मियों ने खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है। नाव में कई चौपहिया और दोपहिया वाहन भी थे, जो नदी में गिर गए।
Assam CM Himanta Biswa Sarma confirms boat accident near Nimati Ghat, Jorhat
— ANI (@ANI) September 8, 2021
"Advising state minister Bimal Borah to immediately rush to the accident site. I'll also visit Nimati Ghat tomorrow" he says. pic.twitter.com/yYcG0jb84b
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दुर्घटना पर चिंता व्यक्त की और माजुली व जोरहाट के जिला प्रशासन को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से बचाव अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने मंत्री बिमल बोरा को दुर्घटनास्थल पर जाने के लिए भी कहा। सरमा ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव समीर कुमार सिन्हा को चौबीसों घंटे घटनाक्रम की निगरानी करने को कहा। सीएमओ ने एक बयान में कहा, ''मुख्यमंत्री खुद कल स्थिति का जायजा लेने के लिए निमती घाट जाएंगे।''
#UPDATE | Boat accident in Brahmputra river, Assam: There were around 50 people in the boat which met with the accident, out of which 40 people have been rescued, says Jorhat Additional DC Damodar Barman
— ANI (@ANI) September 8, 2021
Resue teams on the spot. pic.twitter.com/drcMOWTGVW