लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में असम राइफल ने एनएससीएन-के के तीन सदस्यों को मार गिराया

By भाषा | Updated: November 15, 2021 17:09 IST

Open in App

ईटानगर, 15 नवंबर मणिपुर में घात लगाकर किए गए हमले में कर्नल रैंक के अधिकारी सहित असम राइफल के पांच कर्मियों की मौत के बाद सोमवार को अर्द्धसैनिक बल ने अलगाववादी संगठन नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (खापलांग) के तीन उग्रवादियों को मार गिराया है।

लोंगडिंग के उपायुक्त बानी लेगो ने बताया कि असम राइफल ने सुबह करीब आठ बजे जिले के वक्का सर्किल पर खोगला गांव में विद्रोहियों को मार गिराया।

उन्होंने बताया कि घटना में असम राइफल का एक जवान भी घायल हुआ है।

उपायुक्त ने बताया कि जिला पुलिस के कुछ अधिकारी म्यांमा की सीमा से सटे गांव में गए और विद्रोहियों के शव बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

उन्होंने बताया कि मारे गए विद्रोहियों की पहचान अभी होनी है। इस संबंध में और जानकारी की प्रतीक्षा है।

मणिपुर के चूड़ाचन्द्रपुर जिले में चरमपंथियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर किए गए हमले में असम राइफल के अधिकारी, उनकी पत्नी और बेटे तथा बल के चार अन्य अधिकारियों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो