लाइव न्यूज़ :

असम राइफल्स ने भारत-म्यांमा सीमा के पास एनएससीएन-के (वाईए) के उग्रवादियों को पकड़ा

By भाषा | Updated: October 14, 2021 11:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर असम राइफल्स ने खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए उग्रवाद रोधी अभियान के तहत, प्रतिबंधित संगठन एनएससीएन-के (वाईए) के तीन कट्टर उग्रवादियों को नगालैंड के मोन कस्बे से गिरफ्तार किया है।

सुरक्षा संस्थान के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि म्यांमा से भारत की सीमा में प्रवेश करने के बाद इन उग्रवादियों को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए तीनों उग्रवादी म्यांमा के निवासी हैं और वे हमले करने के मकसद से भारत में घुसे थे।

सूत्रों ने बताया कि उग्रवादियों की पहचान युनाह कोनयक, टोन्फो कोनयक उर्फ एटोन और सोनगम कोनयक के तौर पर हुई है। इन्हें स्थानीय पुलिस की मदद से सीमाई कस्बे में सोमवार को चलाए गए अभियान में 35 असम राइफल्स के सैनिकों ने पकड़ा। उन्होंने बताया कि यूना म्यांमा के थेला गांव का रहने वाला है, टोनफो कामका गांव का है और सोंगम पड़ोसी देश के लंगखो इलाके का है।

भारत और म्यांमा के सुरक्षा बल भारत-म्यांमा सीमा पर कड़ी निगरानी रखने के लिए एक-दूसरे के साथ समन्वय कर रहे हैं।

पिछले साल अक्टूबर में, सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला के साथ म्यांमा की महत्वपूर्ण यात्रा की थी, जिसके दौरान भारत ने म्यांमा की नौसेना को एक हमलावर पनडुब्बी की आपूर्ति करने के अलावा समग्र सैन्य और रक्षा संबंधों को और गहरा करने पर सहमति व्यक्त की थी।

म्यांमा भारत के रणनीतिक पड़ोसियों में से एक है और उग्रवाद प्रभावित नगालैंड और मणिपुर सहित कुछ अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के साथ 1,640 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है।

भारत पूर्वोत्तर क्षेत्र के कुछ उग्रवादी समूहों द्वारा म्यांमा में शरण लेने को लेकर चिंतित है। देश भारत को आश्वासन देता रहा है कि वह किसी भी चरमपंथी समूह को भारत के खिलाफ अपने क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति नहीं देगा।

दशकों पुराने नगा मुद्दे को सुलझाने के लिए विभिन्न नगा उग्रवादी समूह वर्तमान में केंद्र के साथ बातचीत कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन