लाइव न्यूज़ :

असम: देवरी और सोनोवाल कछारी स्वायत्त परिषदों में सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव

By भाषा | Updated: December 20, 2021 20:36 IST

Open in App

गुवाहाटी, 20 दिसंबर असम सरकार ने सोमवार को देवरी और सोनोवाल कछारी स्वायत्त परिषदों में सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए विधानसभा में दो संशोधन विधेयक पेश किए।

सरकार असम जनजातीय विकास प्राधिकरण अधिनियम (एटीडीए), 1983 को निरस्त करने के लिए एक और विधेयक भी लाई है, क्योंकि मैदानी जनजातीय क्षेत्रों में कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने वाले निकायों और एजेंसियों की संख्या में पिछले कुछ वर्षों में वृद्धि हुई है।

तीनों विधेयकों को मैदानी जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रनोज पेगु ने सदन में पेश किया।

देवरी स्वायत्त परिषद (संशोधन) विधेयक, 2021' के तहत देवरी स्वायत्त परिषद में निर्वाचित सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्रों को मौजूदा 18 से बढ़ाकर 22 और सरकार द्वारा मनोनीत सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्रों को दो से बढ़ाकर चार करने का प्रस्ताव किया गया है।

'सोनोवाल कछारी स्वायत्त परिषद (संशोधन) विधेयक, 2021' में निर्वाचित सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्रों को मौजूदा 26 से बढ़ाकर 32 करने जबकि सरकारी उम्मीदवारों की संख्या चार ही रखने का प्रस्ताव है।

दोनों विधेयकों से राज्य के वित्त पर हर महीने 1.50 लाख रुपये मानदेय का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा।

मंत्री ने एटीडीए, 1983 को रद्द करने के लिए 'असम जनजातीय विकास प्राधिकरण (निरसन) विधेयक, 2021' भी पेश किया।

एक बयान में कहा गया है कि मुख्य अधिनियम को निरस्त करने की आवश्यकता है क्योंकि विभिन्न स्वायत्त परिषदों, बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद और विकास परिषदों की स्थापना के कारण एटीडीए द्वारा मैदानी आदिवासी क्षेत्रों में विकास की गुंजाइश का दायरा कम हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो