असम पुलिस ने तस्करी कर केरल ले जाई गई नौ लड़कियों को बचाया

By भाषा | Updated: July 17, 2021 18:28 IST2021-07-17T18:28:25+5:302021-07-17T18:28:25+5:30

Assam Police rescues nine girls smuggled to Kerala | असम पुलिस ने तस्करी कर केरल ले जाई गई नौ लड़कियों को बचाया

असम पुलिस ने तस्करी कर केरल ले जाई गई नौ लड़कियों को बचाया

गुवाहाटी, 17 जुलाई असम पुलिस ने तस्करी कर केरल ले जाई गई राज्य की नौ लड़कियों को बचाया है और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को दी।

विशेष पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने बताया कि बचाई गई लड़कियों और आरोपियों को वापस असम लाया जा रहा है।

सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘होजाई पुलिस को सूचना मिली थी कि असम में मानव तस्करी में सक्रिय गिरोह काम कर रहा है, जिसने असम के विभिन्न जिलों की रहने वाली कई लड़कियों की तस्करी कर केरल के थामपनूर पहुंचाया है।’’

उन्होंने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर होजाई जिले के लंका पुलिस थाना में 11 जुलाई को भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और 13 जुलाई को आठ पुलिस कर्मियों की टीम को पीड़ितों को बचाने और आरोपियों को पकड़ने के लिए केरल रवाना किया गया।

उन्होंने बताया कि तस्करों की चंगुल से बचाई गई लड़कियां होजाई, नगांव, सोनितपुर, मोरीगांव और कामरूप ग्रामीण जिले की रहने वाली हैं जबकि आरोपी होजाई और नगांव जिले के निवासी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Assam Police rescues nine girls smuggled to Kerala

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे