लाइव न्यूज़ :

दक्षता, मूल्यों, विश्वास पर हुए सर्वेक्षण में असम पुलिस तीसरे स्थान पर

By भाषा | Updated: November 19, 2021 21:54 IST

Open in App

गुवाहाटी, 19 नवंबर असम पुलिस ने देश भर के पुलिस बलों को लेकर हुए सर्वेक्षण में तीसरा स्थान हासिल किया है। यह सर्वेक्षण एक थिंक टैंक और नीतियों को लेकर काम करने वाले मंच ने किया है।

असम पुलिस के प्रवक्ता ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि इंडियन पुलिस फाउंडेशन (आईपीएफ) ने देश के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सर्वेक्षण किया और पुलिस बल का आकलन उनकी दक्षता, मूल्यों और जनता के विश्वास के आधार पर किया।

बयान में बताया गया कि दस के स्केल पर 7.89 के स्कोर के साथ असम ने तीसरा जबकि आंध्रप्रदेश (8.11) ने पहला और तेलंगाना (8.10) ने दूसरा स्थान हासिल किया।

बयान में बताया गया कि राज्य की पुलिस ने संवेदनशीलता, कड़ाई और अच्छा व्यवहार, पहुंच, प्रतिक्रिया, मदद, निष्पक्षता और कानून के अनुसार पुलिसिंग तथा जवाबदेही जैसे मानकों पर भी तीसरा स्थान हासिल किया है।

इस उपलब्धि पर संतोष जाहिर करते हुए असम के पुलिस महानिदेशक ज्योति महंत ने कहा कि आत्मसंतोष के लिए कोई स्थान नहीं है और जनता की सेवा के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।

अन्य राज्यों में केरल का स्कोर 7.53, गुजरात का 7.04, दिल्ली का 6.85, तमिलनाडु का 6.73, कर्नाटक का 6.69 और महाराष्ट्र का 6.25 रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह