लाइव न्यूज़ :

असम: सड़क के झगड़े में पुलिसवाले ने किया बीच-बचाव, लोगों ने धारदार हथियार घोंपकर मार डाला

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 4, 2019 13:28 IST

असम कमांडो बटालियन के 37 वर्षीय निपुण पुलिस ट्रेनर गिरीश दत्ता डेरगांव के पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में तैनात थे और एक दिन पहले ही माकुम स्थित अपने घर आए थे। 

Open in App
ठळक मुद्देसड़क के झगड़े में बीच-बचाव करने वाले पुलिसवाले को लोगों ने जान से मार डाला।पुलिसवाले की मौत पर एनएच 38 जाम कर लोगों ने प्रदर्शन किया और पुलिस को अल्टीमेटम दिया।

असम के तिनसुखिया जिले के माकुम इलाके में सोमवार (3 जून) को अज्ञात हमलावरों ने पुलिस के एक जवान की धारदार हथियार घोंपकर हत्या कर दी। 

असम कमांडो बटालियन के 37 वर्षीय निपुण पुलिस ट्रेनर गिरीश दत्ता डेरगांव के पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में तैनात थे और एक दिन पहले ही माकुम स्थित अपने घर आए थे। 

टीओआई की खबर के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने बताया कि दत्ता की राष्ट्रीय राजमार्ग 38 पर कुछ लोगों से उस समय कहासुनी हो गई जब एक सड़क हादसे को देखते हुए वह वहां रुके थे। वह तिंगराई के कार्यक्रम से अपने पिता के साथ घर लौट रहे थे। दत्ता ने झगड़ा कर रहे दो गुटों के बीच मध्यस्ता करने की कोशिश की थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गिरीश के पिता हमलावरों से बेटे की जान बख्शने की गुहार लगाते रहे लेकिन हत्यारों ने उनकी नहीं सुनी। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज किया।

जब दत्ता मौके से चलने को हुए तो भीड़ में से कुछ हथियारबंद लोगों ने उनका पीछा किया और उन्हें पीट-पीटकर अधमरा करने के बाद धारदार हथियार घोंपकर हत्या कर दी।  

दत्ता की हत्या के विरोध में सोमवार को लोगों ने एनएच 38 जाम कर प्रदर्शन किया और दोषियों को सजा देने की मांग की। उन्होंने पुलिस को दत्ता के हत्यारों को पकड़ने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया।

तिनसुखिया के पुलिस अधीक्षक शिलीदित्य चेतिया ने मीडिया से कहा, ''हम गुनहगारों की तलाश कर रहे हैं।''

गिरीश दत्ता की हत्या के बाद से उनका परिवार सदमे में है। इलाके में रोष है। लोगों उनके हत्यारों के पकड़ने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस मामले पुलिस किसी भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई थी।

टॅग्स :असमक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीमॉब लिंचिंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं