लाइव न्यूज़ :

मिजोरम सीमा से लगे स्थानों पर डेरा डाल रही असम पुलिस : अधिकारी

By भाषा | Updated: July 23, 2021 15:53 IST

Open in App

सिलचर (असम), 23 जुलाई असम पुलिस मिजोरम के साथ लगती अंतरराज्यीय सीमा पर दो स्थानों पर डेरा डाल रही है और पड़ोसी राज्य के लोगों द्वारा हमला किए जाने के डर से किसी निवासी ने अपना घर नहीं छोड़ा है। दोनों पूर्वोत्तर राज्यों के बीच सीमा विवाद को लेकर जारी तनाव के बीच एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कछार के पुलिस अधीक्षक निंबालकर वैभव चंद्रकांत ने बताया कि पुलिस की टीम खुलिचेरा और ढोलाखाल में डेरा डाल रही है। उन्होंने कहा, "हमारे पुलिस बल वहां सीमा पर डेरा डाले हुए हैं और हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। डर के मारे नागरिकों के घर छोड़ने की कोई घटना नहीं हुई है और हमने मामले की जांच कर ली है।"

उन्होंने कहा कि खुलिचेरा क्षेत्र ढोलई थाने के तहत आता है और वहां वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।

चंद्रकांत ने कहा, “असम पुलिस और मिजोरम पुलिस दोनों बल वहां डेरा डाले हुए हैं। इसके फलस्वरूप कुछ लोग वहां से चले गए हैं, लेकिन वे मिजो बलों से किसी खतरे के कारण नहीं गए हैं... पुलिसकर्मी उस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहे हैं। हम असम के नागरिकों की संपत्ति और लोगों की रक्षा के लिए वहां हैं... हम अपनी सीमा की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम हैं।’’

अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि मुस्लिम समुदाय के कुछ दिहाड़ी श्रमिक मिजोरम के स्वामित्व वाले क्षेत्रों में काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे असम के निवासी हैं क्योंकि उनके नाम कछार की मतदाता सूची में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘... ईद त्यौहार के कारण कुछ लोग अपने कार्यस्थल से अपना सामान लेकर लौट रहे थे। मीडिया के एक हिस्से में खबर आई कि पड़ोसी राज्य के निवासियों द्वारा हमला किए जाने की आशंका से लोग अपने घर छोड़ रहे हैं। ऐसा नहीं हुआ।’’

उन्होंने कहा, "संभव है कि कुछ लोगों ने जगह छोड़ दी हो, लेकिन यह उनका निजी फैसला था।"

कछार की उपायुक्त कीर्ति जल्ली ने बुधवार को सीमा का दौरा कर लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?