लाइव न्यूज़ :

असम : कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लेने वालों को छूट प्रदान करने वाला आदेश वापस

By भाषा | Updated: July 16, 2021 16:54 IST

Open in App

गुवाहाटी, 16 जुलाई असम सरकार ने अपने उस आदेश को वापस ले लिया है, जिसमें कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लेने वालों को हवाई और ट्रेन यात्रा के लिए अनिवार्य कोविड-19 जांच से छूट दी गई थी। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गयी है।

कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लेने के बावजूद कुछ लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद सरकार ने पिछला आदेश वापस लेने का फैसला लिया है।

असम के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को एक अधिसूचना जारी कर यह आदेश वापस ले लिया गया। विभाग ने कहा कि 25 जून 2021 को जारी किया गया आदेश तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है।

अधिसूचना के मुताबिक कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके कुछ लोग भी वायरस से संक्रमित पाए जा रहे हैं, जिसके मद्देनजर पुराने आदेश को वापस लेने का फैसला लिया गया है।

असम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से उपलब्ध कराए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक संक्रमण के 5,42,445 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि इस महामारी के कारण 4,937 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे