लाइव न्यूज़ :

असम, नगालैंड के अधिकारियों ने बैठक की

By भाषा | Updated: May 28, 2021 22:51 IST

Open in App

मरियानी (असम), 28 मई विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) जीपी सिंह के नेतृत्व में असम सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जोरहाट जिले में नगालैंड के साथ लगते अशांत सीमा क्षेत्र का दौरा किया जहां कथित अतिक्रमणकारियों ने कांग्रेस विधायक रूपज्योति कुर्मी पर गोलीबारी की थी।

सिंह ने जोरहाट के उपायुक्त अशोक बर्मन और पुलिस अधीक्षक अंकुर जैन के साथ मरियानी रेवेन्यू सर्कल में डेसोई वैली रिजर्व फॉरेस्ट में पड़ोसी राज्य के लोगों द्वारा अतिक्रमण पर नगालैंड के अपने समकक्ष अधिकारियों के साथ चर्चा की।

सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा आरक्षित वन क्षेत्र का दौरा करने का निर्देश दिया गया था, जहां अतिक्रमण की खबरों के बाद कांग्रेस विधायक बृहस्पतिवार को स्थिति की समीक्षा करने गए थे और उन पर गोलियां चलाई गईं।

उन्होंने दावा किया कि नगालैंड के लोगों ने उच्चतम न्यायालय के प्रोटोकॉल और आदेशों का उल्लंघन करते हुए वन्य क्षेत्र में अतिक्रमण किया है और इस मामले पर पड़ोसी राज्य के अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब