Assam Muslim population 2041: हर 10 साल में 30 प्रतिशत बढ़ रही मुस्लिम आबादी,  2041 में मुस्लिम बहुल राज्य बन जाएगा असम, सीएम शर्मा ने दावा किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2024 14:33 IST2024-07-19T14:31:53+5:302024-07-19T14:33:01+5:30

Assam Muslim population 2041:मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदू समुदाय की आबादी हर 10 साल में करीब 16 प्रतिशत बढ़ रही है।

Assam Muslim population 2041 increasing 30 percent every 10 years Assam become Muslim majority state in 2041 CM Himanta Vishwa Sharma claimed | Assam Muslim population 2041: हर 10 साल में 30 प्रतिशत बढ़ रही मुस्लिम आबादी,  2041 में मुस्लिम बहुल राज्य बन जाएगा असम, सीएम शर्मा ने दावा किया

file photo

Highlightsमुस्लिम समुदाय की जनसंख्या वृद्धि को कम करने के लिए कदम उठाए हैं।मुसलमानों की जनसंख्या वृद्धि को रोकने में कांग्रेस की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।‘‘सांख्यिकीय प्रतिचयन’’ के अनुसार असम में मुस्लिम आबादी 40 प्रतिशत है।

Assam Muslim population 2041: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को दावा किया कि उनके राज्य में मुस्लिम आबादी हर 10 साल में लगभग 30 प्रतिशत बढ़ रही है और 2041 तक वे बहुसंख्यक हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि ‘‘सांख्यिकीय प्रतिचयन’’ के अनुसार असम में मुस्लिम आबादी 40 प्रतिशत है। उन्होंने कहा, ‘‘ 2041 तक असम मुस्लिम बहुल राज्य बन जाएगा। यह एक वास्तविकता है और इसे कोई नहीं रोक सकता।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदू समुदाय की आबादी हर 10 साल में करीब 16 प्रतिशत बढ़ रही है। शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार ने मुस्लिम समुदाय की जनसंख्या वृद्धि को कम करने के लिए कदम उठाए हैं।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा,‘‘ मुसलमानों की जनसंख्या वृद्धि को रोकने में कांग्रेस की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है.. अगर राहुल गांधी जनसंख्या नियंत्रण के ब्रांड एंबेसडर बन जाते हैं तो इस पर काबू पाया सकता है क्योंकि समुदाय केवल उनकी बात सुनता है।’’

Web Title: Assam Muslim population 2041 increasing 30 percent every 10 years Assam become Muslim majority state in 2041 CM Himanta Vishwa Sharma claimed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे