लाइव न्यूज़ :

असम के विधायक ने ओलंपियन लवलीना बारगोहेन के नाम पर एक खेल अकादमी स्थापित करने का प्रस्ताव दिया

By भाषा | Updated: August 1, 2021 19:13 IST

Open in App

गोलाघाट (असम), एक अगस्त असम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक ने रविवार को प्रदेश के गोलाघाट जिले में ओलंपियन लवलीना बोरगोहेन के नाम पर एक खेल अकादमी स्थापित करने का प्रस्ताव दिया । भाजपा विधायक इस मुक्केबाज के गांव तक जाने वाली मोटर योग्य सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी कर रहे हैं ।

प्रदेश के सरूपथर के विधायक विश्वजीत फूकन ने कहा कि उन्होंने इस आशय का एक प्रस्ताव राज्य प्रशासन को भेज दिया है।

बोरगोहेन ने (69 किलो) 30 जुलाई को पूर्व विश्व चैंपियन एवं चीनी चीनी ताइपे के नीन चिन चेन को हरा कर भारत के लिये कम से कम एक कांस्य पदक पक्का कर दिया । ओलंपिक में भारत के नौ मुक्केबाजों में ऐसा करने वाली वह पहली मुक्केबाज हैं ।

फूकन ने ‘पीटीआई- भाषा’ से कहा, ‘‘सरूपथर में खेल के क्षेत्र में काफी संभावनायें हैं । हमारे पास उभरते फुटबॉलर, मुक्केबाज एवं एथलीट हैं । इसलिये, हमने प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से ओलंपियन लवलीना बोरगोहेन के नाम पर उनके गांव के पास एक खेल अकादमी स्थापित करने के लिये राज्य प्रशासन को एक प्रस्ताव भेजा है ।’’

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘हमने नाहरबाड़ी गांव में 40 बीघा सरकारी जमीन की पहचान कर ली है, यह गांव बोरगोहेन के जन्मस्थान से केवल दो किलोमीटर की दूरी पर है।’’ उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिये फंड एकत्र करने के बारे में वह संबंधित अधिकारियों से बातचीत करेंगे ।

मुक्केबाज के पिता एवं व्यवसायी टीकन बोरगोहेन ने इस प्रस्ताव की जानकारी मिलने के बाद विधायक का धन्यवाद किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर