लाइव न्यूज़ :

असम के विधायक लेहो राम बोरो का कोविड-19 से निधन

By भाषा | Updated: May 29, 2021 15:52 IST

Open in App

गुवाहाटी 29 मई असम में यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के विधायक लेहो राम बोरो का कोरोना वायरस संक्रमण के चलते शनिवार को एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे।

अस्पताल के एक डॉक्टर ने यह जानकारी दी।

राज्य में एक सप्ताह के भीतर कोविड-19 के कारण दो मौजूदा विधायकों की मौत हुई है।

तामुलपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बोरो को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद बृहस्पतिवार को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के डॉक्टर ने कहा, "शुक्रवार रात से उनकी (बोरो) स्थिति लगातार बिगड़ती गई। उन्हें दिल का दौरा पड़ा और आज उनकी कोविड के कारण मौत हो गई।"

यूपीपीएल के टिकट पर पहली बार विधायक बने बोरो के परिवार में दो बेटे हैं।

इससे पहले, गुसाईगांव से चार बार विधायक रहे माजेन्द्र नारजरी की बुधवार को कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण मौत हो गई थी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बोरो के निधन पर शोक प्रकट किया और राज्य के लिए इसे बड़ा नुकसान बताया।

सरमा ने राज्य के मंत्रियों- यू जी ब्रह्म और अशोक सिंघल को निर्देश दिया कि वे राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में बोरो के अंतिम संस्कार में मौजूद रहें।

बोरो का अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी बोरो के निधन पर दुख व्यक्त किया और उनकी सामुदायिक सेवाओं को याद किया।

बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद के प्रमुख प्रमोद बोरो ने भी विधायक के निधन पर दुख व्यक्त किया और इसे तामुलपुर क्षेत्र तथा यूपीपीएल के लिए बड़ा नुकसान बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा