लाइव न्यूज़ :

असम-मिजोरम सीमा विवाद : मिजोराम में दो और धमाके

By भाषा | Updated: July 11, 2021 18:21 IST

Open in App

गुवाहाटी, 11 जुलाई असम के कछार जिले में निष्कासन अभियान के दौरान मिजोरम के कथित शरारती तत्वों द्वारा संदिग्ध आईईडी धमाका करने के कुछ घंटों के बाद ही शनिवार देर रात मिजोरम की सीमा में एक के बाद एक दो धमाके हुए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

जिले के खुलीचेरा इलाके में तनाव व्याप्त है, खबर है कि कुछ दिन पहले मिजोरम के लोग असम की सीमा में साढ़े छह किलोमीटर अंदर आ गए जिसके बाद असम पुलिस और नागरिक प्रशासन ने निष्कासन अभियान शुरू किया।

असम पुलिस के सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘मिजोरम की सीमा से शनिवार और रविवार की दरमियानी रात 2.40 बजे और 2.43 बजे दो धमाकों की आवाज सुनी गई। खुलीचेरा के प्वांइट-दो पर तटस्थ बल के रूप में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों से मिजोरम की सीमा में हुए संदिग्ध धमाकों का पता लगाने को कहा गया है।’’

उन्होंने बताया कि स्थिति सामान्य है लेकिन अब भी तनाव बना हुआ है। सीमावर्ती इलाकों में असम पुलिस के जवान सतर्क हैं।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को असम सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल को निशाना बनाकर धमाका किया गया जो सीमा के साथ सड़क निर्माण का मुआयना करने आए थे लेकिन इस धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ। इस प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी शामिल थे।

सूत्र ने बताया कि शुरुआत में माना गया कि यह हथगोले से किया गया हमला है लेकिन बाद में पुलिस ने उपद्रवियों द्वारा धमाके में आईईडी (इम्प्रोवाइस्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस)का इस्तेमाल करने का संदेह जताया।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीमा) हरमीत सिंह मौके पर ही मौजूद हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व सरमा ने कहा कि उन्होंने मिजोरम के अपने समकक्ष जोरमथंगा को पत्र लिखकर सीमा विवाद का समाधान उपग्रह मानचित्रण की मदद से करने को कहा है।

उन्होंने कहा,‘‘पूर्ण शांति के लिए, हम अंतर सीमा को केंद्रीय पुलिस बल को सौंप देंगे और इसके बाद सीमा विवाद का समाधान करेंगे। हम असम की संवैधानिक सीमा में सड़क का निर्माण कर रहे हैं। हमने एक इंच जमीन भी मिजोरम की नहीं ली है।’’

गौरतलब है कि असम और मिजोरम के बीच लंबे समय से सीमा विवाद चल रहा है। दोनों राज्यों के बीच बराक घाटी के कछार, हैलाकांडी और करीमनगर जिले में सीमा को लेकर विवाद है।

वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक नवीनतम तनाव की स्थिति तब उत्पन्न हुई जब शनिवार को मिजोरम से करीब 25 से 30 लोग खुलीचेरा सीआरपीएफ शिविर से 25 मीटर आगे आ गए और असम के भीतर जमीन का अतिक्रमण करने , वन मार्ग को साफ करने और सड़क निर्माण कार्य को रोकने की कोशिश की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू