लाइव न्यूज़ :

असम-मिजोरम सीमा विवाद: असम का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली का दौरा करेगा

By भाषा | Updated: August 1, 2021 01:34 IST

Open in App

सिलचर (असम), 31 जुलाई असम विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी के नेतृत्व में असम विधानसभा के 19 सदस्यों वाले एक सर्वदलीय प्रतिधिनिमंडल ने दिल्ली जाकर मिजोरम के साथ राज्य के सीमा विवाद को जल्द से जल्द सुलझाने का केंद्र से आग्रह करने का शनिवार को निर्णय किया।

प्रतिनिधिमंडल ने अंतर-राज्यीय सीमा के समीप लैलापुर इलाक़े का दौरा किया जहां 26 जुलाई को हुई झड़प में असम पुलिस के छह जवान और एक नागरिक की मौत हो गई थी। प्रतिनिधिमंडल ने बाद में सिलचर में बैठक की।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘ बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल केंद्र सरकार के प्राधिकारियों से मुलाकात करेगा और उनसे जल्द से जल्द सीमा विवाद सुलझाने और संवैधानिक सीमाओं को बनाए रखना सुनिश्चित करने की अपील करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह