लाइव न्यूज़ :

सीमा विवाद को लेकर असम-मेघालय के मुख्यमंत्रियों ने बैठक की

By भाषा | Updated: July 24, 2021 00:20 IST

Open in App

गुवाहाटी/शिलांग, 23 जुलाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से चल रहे अंतर-राज्यीय सीमा विवाद को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने के लिए ‘‘व्यावहारिक दृष्टिकोण’’ अपनाने का शुक्रवार को फैसला किया।

दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शुक्रवार शाम शिलांग में मुलाकात की, जिसमें संगमा ने मेघालय से संबंधित 12 विवादित स्थानों के राज्य के भूक्षेत्र में आने का दावा किया, जबकि सरमा ने दस्तावेजों के साथ यह साबित किया कि वे स्थान असम से संबंधित हैं।

एक आधिकारिक सूत्र के अनुसार, विस्तृत चर्चा के बाद, दोनों राज्य सरकारों ने ‘‘व्यावहारिक दृष्टिकोण’’ अपनाने और यथास्थिति से समाधान की ओर बढ़ने का फैसला किया। सूत्र के अनुसार सभी 12 स्थानों पर एक-एक करके चर्चा करने और दावों की समीक्षा करने पर सहमति बनी और यदि संभव हुआ तो दोनों मुख्यमंत्री सभी स्थानों का दौरा करेंगे।

इसके अलावा, सरमा ने मेघालय के मुख्यमंत्री संगमा को छह अगस्त को गुवाहाटी में दूसरे दौर की चर्चा के लिए आमंत्रित किया।

सरमा ने बाद में मीडियाकर्मियों से कहा कि यह एक बहुत ही सार्थक चर्चा थी और ‘‘हमारे बीच एक आम समझ बनी कि हम सीमा विवाद को हल करने के लिए दृढ़ और प्रतिबद्ध रहे।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि परस्पर विरोधी दावों को देखते हुए अधिक चर्चा और समीक्षा की जाएगी ताकि स्थायी समाधान निकाला जा सके।

संगमा ने सरमा को उनकी यात्रा और सीमा विवाद पर बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ‘‘क्योंकि यह एक लंबे समय से लंबित मुद्दा है, इसलिए दोनों राज्यों के लिए एक सौहार्दपूर्ण और स्वीकृत समाधान के लिए चर्चा के साथ-साथ इसमें कुछ और समय लगेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां