लाइव न्यूज़ :

संक्रमण के अधिक मामलों वाले जिलों में असम लगा सकता है कड़े प्रतिबंध

By भाषा | Updated: June 21, 2021 20:25 IST

Open in App

गुवाहाटी, 21 जून असम सरकार के आदेश में कहा गया है कि राज्य के कुछ जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है, लेकिन प्रदेश में महामारी संबंधी स्थिति कुल मिलाकर ‘‘अब भी अनिश्चित’’ बनी हुई है जिसके लिए ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों में अब भी पर्याप्त कदमों की आवश्यकता है।

मुख्य सचिव जिश्नू बरुआ ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में जारी अपने आदेश में कहा है कि असम सरकार जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों पर करीब से नजर रखे हुए है और यदि कोई सुधार नहीं हुआ तो कड़े प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

महामारी के अधिक मामले वाले जिलों में कछार, तिनसुकिया, डिब्रूगढ़ और शोणितपुर शामिल हैं।

यद्यपि कामरूप मेट्रोपॉलिटन में संक्रमण के दैनिक मामलों में कमी आई है, लेकिन यहां राज्य में अब भी संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं जहां हर रोज अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक लोगों के आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा जिसमें पूर्व के अपराह्न एक बजे से एक घंटे की ढील दी गई है।

राज्य के आठ जिलों-दक्षिण सलमारा, माजुली, बोंगईगांव, चिरांग, उदलगुड़ी, पश्चिमी कार्बी आंगलांग, दिमा हसाओ और चराईदेव में प्रतिबंधों में ढील दी गई है क्योंकि इन जिलों में पिछले 10 दिन से संक्रमण के मामले 40 से कम रहे हैं।

आदेश में कहा गया है कि आठों जिलों में सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक लोगों के आवागमन को अनुमति दी गई है।

शेष जिलों में चार जून को लागू प्रतिबंधों के तहत पहले की तरह ही अपराह्न एक बजे से शाम पांच बजे तक लोगों के आवागमन पर रोक रहेगी।

आदेश के अनुसार, अगले आदेशों तक सभी अंतर जिला परिवहन सेवाएं और लोगों का एक जिले से दूसरे जिले में आवागमन निलंबित रहेगा।

कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक लगवा चुके कर्मचारियों के लिए कार्यालय आना अनिवार्य होगा और गर्भवती महिला कर्मियों तथा जिन महिला कर्मियों के बच्चों की उम्र पांच साल से कम है, उन्हें घर से काम करने की अनुमति होगी।

आदेश में कहा गया है कि शिक्षण संस्थान भौतिक रूप से कक्षाएं नहीं लेंगे, लेकिन गुणवत्तापूर्ण ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखेंगे।

इसमें कहा गया है कि चार जून के आदेश में लगाए गए अन्य प्रतिबंध पहले की तरह ही जारी रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो