लाइव न्यूज़ :

असम : बागजान में पथराव में मजिस्ट्रेट समेत कई जख्मी

By भाषा | Updated: December 6, 2020 01:57 IST

Open in App

तिनसुकिया (असम), पांच दिसंबर असम के बागजान में ऑयल इंडिया के गैस के कुएं में लगी आग से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर शनिवार को तिनसुकिया जिले में हो रहे प्रदर्शन के दौरान पथराव में एक मजिस्ट्रेट समेत सात व्यक्ति जख्मी हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि नूतन रंगागोरा गांव में हुई घटना के संबंध में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मजिस्ट्रेट जयदीप रजक प्रदर्शनकारियों को नाकेबंदी खत्म करने के लिए समझा रहे थे। पथराव में उनके सिर पर चोट आई है।

तिनसुकिया के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रिपुनजय ककोटी ने बताया कि पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े तथा लाठीचार्ज करना पड़ा।

ग्रामीणों का दावा है कि लाठीचार्ज में कई पुरुष और महिलाएं जख्मी हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारी गैस के कुएं के पास की सड़क को बंद करके, मुआवजे की मांग को लेकर शुक्रवार रात से धरने पर बैठे हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल