लाइव न्यूज़ :

असम : धार्मिक पहचान छिपाकर महिला से शादी करने वाला शख्स गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 23, 2021 15:27 IST

Open in App

नागांव, 23 अक्टूबर असम के होजई जिले में धार्मिक पहचान छिपाकर हिंदू महिला से शादी करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी व्यक्ति मुसलमान है और उसने अपनी पहचान छिपाकर एक हिंदू महिला से शादी की। उसकी पत्नी की शिकायत के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है।

लुमडिंग पुलिस थाना प्रभारी (ओसी) एस के सरमा ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि महिला ने होजई के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की मदद से अपने पति के खिलाफ होजई के पुलिस अधीक्षक के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

असम के धेमाजी जिले की रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि तमिलनाडु में साथ काम करने के दौरान वह उस व्यक्ति के संपर्क में आई थी।

महिला ने दावा किया कि होजई जिले के लुमडिंग थाने के नखुटी के 2 सरके बस्ती इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाई और खुद को हिंदू बताकर उससे शादी की। पीड़िता के मुताबिक शादी के बाद वह उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।

महिला के मुताबिक शादी के कुछ महीनों बाद, उसके पति ने कथित तौर पर उससे बड़ी रकम लूट ली और तमिलनाडु से असम के नखुटी इलाके में भाग गया।

आरोपी व्यक्ति ने महिला से संपर्क नहीं किया, तब महिला ने होजई के डोबोका इलाके का दौरा किया जहां उसे अपने पति की वास्तविक धार्मिक पहचान और अन्य विवरणों के बारे में पता चला।

महिला की शिकायत मिलने पर होजई के पुलिस अधीक्षक बरुन पुरकायस्थ ने बुधवार रात लुमडिंग थाने से एक टीम को आरोपी को उसके गांव से पकड़ने के लिए भेजा।

लुमडिंग पुलिस थाने में इससे संबंधित एक मामला दर्ज किया गया और आरोपी को उसी रात गिरफ्तार कर लिया गया और बृहस्पतिवार को होजई की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया।

पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं