लाइव न्यूज़ :

असम: कोविड की दोनों खुराक नहीं लेने वालों को नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

By विशाल कुमार | Updated: October 27, 2021 10:18 IST

असम के स्वास्थ्य मंत्री केशाब महंता ने कहा कि अगले महीने (नवंबर) से लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ देने के दौरान हम लोगों की टीकाकरण की स्थिति देखेंगे. मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने 18 साल और उससे अधिक उम्र के 3 करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है.

Open in App
ठळक मुद्देयोजनाओं का लाभ देने के दौरान लोगों की टीकाकरण की स्थिति देखेगी सरकार.18 साल और उससे अधिक उम्र के 3 करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य.असम में 3.3 करोड़ लोग हैं.

गुवाहाटी: असम के स्वास्थ्य मंत्री केशाब महंता ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन की दोनों खुराक से टीकाकृत नहीं होने वाले लोगों को राज्य सरकार की सभी योजनाओं से वंचित कर दिया जाएगा.

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि अगले महीने (नवंबर) से लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ देने के दौरान हम लोगों की टीकाकरण की स्थिति देखेंगे. मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने 18 साल और उससे अधिक उम्र के 3 करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है.

अगस्त 2019 में प्रकाशित राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनपीआर) के मसौदे के अनुसार, असम में 3.3 करोड़ लोग हैं.

असम के स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक मुनिंद्रा नाथ नगाटे ने कहा कि एक तबके के लोगों में वैक्सीन को लेकर संदेह सरकार के लिए चिंता का विषय बना हुआ है.

उन्होंने कहा कि अनुमानित तौर असम की 85 फीसदी वयस्क आबादी को टीके की पहली खुराक लग चुकी है. राज्य में फिलहाल 2535 कोविड-19 मामले हैं.

टॅग्स :असमकोविड-19 इंडियाहेमंत विश्व शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया