असम: मुर्गियों का शिकार करते समय पिंजरे में फंसा तेंदुआ, सुरक्षित बाहर निकाला गया

By भाषा | Updated: August 3, 2021 16:02 IST2021-08-03T16:02:23+5:302021-08-03T16:02:23+5:30

Assam: Leopard trapped in cage while hunting chickens, pulled out safely | असम: मुर्गियों का शिकार करते समय पिंजरे में फंसा तेंदुआ, सुरक्षित बाहर निकाला गया

असम: मुर्गियों का शिकार करते समय पिंजरे में फंसा तेंदुआ, सुरक्षित बाहर निकाला गया

गुवाहाटी, तीन अगस्त असम के शिवसागर जिले में मुर्गियों का शिकार करने के दौरान एक तेंदुआ उनके पिंजरे में फंस गया, जिसे बाहर निकाल लिया गया है। एक वन अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने सोमवार को सोनारी के बनफेरा चाय संपदा में चाय बागान के एक कर्मचारी के घर पर मुर्गी के पिंजरे के अंदर दो फीट ऊंचाई और लगभग नौ फीट लंबाई वाला वयस्क तेंदुआ पाया गया।

ग्रामीणों ने कहा कि लगभग 12 साल का तेंदुआ पिंजरे के अंदर मुर्गियों का शिकार करने की कोशिश कर रहा था। वन विभाग को इस बारे में सूचित किया गया, जिसके बाद सोनारी और बोरहाट के रेंज अधिकारी अन्य वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।

मुर्गी के पिंजरे के पास एक लोहे का पिंजरा रखा गया और फंसे हुए तेंदुए को सफलतापूर्व निकाला गया।

अधिकारी ने कहा कि तेंदुआ स्वस्थ है। उसे सोनारी रेंज मुख्यालय लाकर अभयपुर आरक्षित वन में छोड़ दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Assam: Leopard trapped in cage while hunting chickens, pulled out safely

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे