लाइव न्यूज़ :

असम ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सात लाख से अधिक लोगों के टीकाकरण का अभियान चलाया

By भाषा | Updated: September 17, 2021 19:46 IST

Open in App

गुवाहाटी, 17 सितंबर असम सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के मौके पर शुक्रवार को सात लाख से अधिक लोगों को कोविड-रोधी टीका लगाने के लक्ष्य के साथ एक बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार तक राज्य में 1.69 करोड़ लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी थी और 39.71 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी थी। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जहां टीकाकरण की रफ्तार धीमी रही है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आयोजित टीकाकरण शिविर में भाग लिया और आयोजकों को 'कोविड-19 के खिलाफ हमारे संकल्प को मजबूत करने' के लिए धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बधाई संदेश में कहा, '' आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपके जन्मदिवस के अवसर पर मैं आपके बेहतर स्वास्थ्य और राष्ट्र की कई वर्षों तक सेवा की कामना करता हूं। असम को सदैव आपका स्नेह मिलता रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर