लाइव न्यूज़ :

शंकरदेव के यात्रा किये गए स्थानों को पर्यटन सर्किट की तरह विकसित करने की योजना बना रहा है असम

By भाषा | Updated: October 16, 2021 23:56 IST

Open in App

गुवाहाटी, 16 अक्टूबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार 15वीं सदी के वैष्णव विद्वान श्रीमंत शंकरदेव द्वारा यात्रा किए गए स्थानों को शामिल करते हुए एक धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने की योजना बना रही है।

आधिकारिक बयान में यहां कहा गया कि सरमा ने असमिया विद्वान श्रीमंत शंकरदेव के जीवन और शिक्षाओं के अध्ययन की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।

कामरूप (ग्रामीण) जिले के सुआलकुची में श्री श्री शंकरदेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने एक महान समाज सुधारक के रूप में शंकरदेव की भूमिका के महत्व को रेखांकित किया, जिन्होंने बड़े स्तर पर असमिया समाज की नींव रखी।

उन्होंने कहा कि शंकरदेव ने देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों की अपनी तीर्थ यात्रा के माध्यम से भारत और इसकी संस्कृति तथा सभ्यता के बारे में गहरी समझ विकसित की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की शंकरदेव द्वारा यात्रा किए गए स्थानों को शामिल करते हुए एक धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने की योजना है। इसके मद्देनजर तीर्थयात्रियों के लिए पर्यटक लॉज बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो