लाइव न्यूज़ :

असम: होमगार्ड को मिला ईमानदारी का पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने कांस्टेबल पद पर नियुक्ति प्रदान की

By भाषा | Updated: June 26, 2021 20:00 IST

Open in App

गुवाहाटी, 26 जून असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले होमगार्ड कर्मी बोरसिंग बे को शनिवार को पुलिस कांस्टेबल के पद पर नियुक्ति का पत्र सौंपा।

कार्बी आंगलोंग जिले में 21 जून को एक नाके पर तैनात बे को तस्करों ने रिश्वत के रूप में बड़ी रकम की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने इसे ठुकराते हुए प्रशासन की मदद कर 12 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद कराए। इसके बाद राज्य मंत्रिमंडल ने उन्हें पुलिस में कांस्टेबल के पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा, “राज्य सरकार, ईमानदारी और बहादुरी का सम्मान करती है। बे ने अदम्य साहस का परिचय दिया और इससे असम पुलिस के कर्मियों को प्रेरणा मिलेगी।” होमगार्ड वस्तुतः पुलिस की सहायता करने वाला बल है जबकि कांस्टेबल पुलिस विभाग का पद है।

सरमा ने मादक पदार्थ एवं अवैध तस्करी रोधी दिवस पर कहा कि समाज में सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से यहां राज्य सचिवालय में आयोजित एक समारोह में बे को नियुक्ति पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 45 दिन में राज्य में 135 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन