लाइव न्यूज़ :

असम : हिमंत बिस्व सरमा ने पांचवीं बार चुनाव जीता, मुख्यमंत्री पद के सवाल को टाल गये

By भाषा | Updated: May 2, 2021 23:08 IST

Open in App

गुवाहाटी, दो मई पांचवीं बार विधानसभा चुनाव जीतने के बाद असम के वरिष्ठ मंत्री एवं भाजपा नेता हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को कहा कि वह इस बारे में बात नहीं करना चाहते हैं कि कौन राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनेगा क्योंकि यह निर्णय पार्टी का संसदीय बोर्ड करेगा।

भाजपा ने 2016 में विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया था लेकिन इस बार उसने इस शीर्ष पद के लिए किसी नाम की घोषणा नहीं की। ऐसी अटकलें हैं कि सरमा नये मुख्यमंत्री होंगे।

सरमा से जब संवाददाताओं ने पूछा कि क्या वह अगले मुख्यमंत्री होंगे, तो उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इसके बारे में कोई बात नहीं करना चाहता हूं। हमारा संसदीय बोर्ड इस बारे में निर्णय लेगा। ’’

कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के दौरान बार बार दावा किया कि राज्य में दो मुख्यमंत्री हैं। उसका इशारा सरमा एवं मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के सत्ता के प्रतिद्वंद्वी केंद्रों के रूप में अफवाहों की ओर था।

निवर्तमान राज्य सरकार में सरमा के पास शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्त एवं लोक निर्माण विभाग थे। वह राजग के पूर्वोत्तर संस्करण पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन (नेडा) के संयोजक हैं।

उन्होंने असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के रोमेन चंद्र बोरठाकुर को रविवार को 1,01,911 मतों के अंतर से हराकर जालुकबारी सीट पर कब्जा बरकरार रखा है।

सरमा ने भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि सत्ताविरोधी भावना को परास्त करके सत्ता कायम रखना किसी भी दल के लिए उपलब्धि है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह