लाइव न्यूज़ :

असम में छह अप्रैल तक कोविड-19 के मामले नहीं थे: हिमंत

By भाषा | Updated: April 27, 2021 22:53 IST

Open in App

गुवाहाटी, 27 अप्रैल असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व

सरमा ने मंगलवार को दावा किया कि तीन चरण के राज्य विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन 6 अप्रैल तक राज्य में "कोविड-19 के मामले नहीं थे’’, लेकिन उनके विभाग के आधिकारिक आंकड़े से पता चलता है कि जनवरी से 2,624 व्यक्ति संक्रमित पाये गए हैं और उनमें से 66 की मौत हो गई है।

असम सरकार द्वारा कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए मंगलवार को 1 मई तक रात का कर्फ्यू लगाये जाने के बाद तमिल टेलीविजन प्रस्तोता और स्पोर्ट्स कमेंटेटर सुमंत रमण ने सरमा को ट्विटर पर टैग किया और मास्क पहनने पर उनके पहले के बयान के लिए उनकी आलोचना की।

रमण ने ट्वीट किया, ‘‘वही असम जहां कुछ हफ़्ते पहले हिमंत बिस्व सरमा ने कहा था कि कोई कोविड-19 नहीं है और इसलिए मास्क पहनने की ज़रूरत नहीं।’’

उन्हें जवाब देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘यह तथ्यात्मक रूप से सही था सर। 6 अप्रैल तक हमारे यहां कोविड-19 नहीं था।’’

सरमा ने अप्रैल के पहले सप्ताह के दौरान डिजिटल मीडिया ‘द लल्लनटॉप’ के साथ एक साक्षात्कार में दावा किया था कि असम में कोविड​​-19 का कोई मामला नहीं और राज्य में मास्क पहनने की कोई आवश्यकता नहीं।

उन्होंने यह भी कहा था कि विधानसभा चुनाव के बाद भी कोरोना वायरस का कोई मामला नहीं होगा और राज्य अपना लोकप्रिय रोंगली बिहू त्योहार व्यापक पैमाने पर मनाएगा।

हालांकि, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के आंकड़े से पता चलता है कि असम में 1 जनवरी से 6 अप्रैल तक 2,624 व्यक्ति कोविड​​-19 से संक्रमित पाये गए थे और इस अवधि में वायरस के कारण 66 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू