लाइव न्यूज़ :

असम: मूल्य समर्थन योजना के तहत किसानों से सरसों खरीदेगी सरकार, 29 मई से 26 अगस्त तक होगी खरीदारी- सीएम हिमंत विश्व शर्मा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2023 07:52 IST

इस पर बोलते हुए सीएम ने कहा है कि यह खरीद, असम राज्य कृषि बोर्ड और असम खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से राज्य स्तरीय एजेंसियों के रूप में तथा केंद्रीय एजेंसी के रूप में नेफेड के माध्यम से की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देअसम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने किसानों के सरसों खरीदने का एलान किया है। उन्होंने कहा है कि सरसों की खरीद के तीन दिन बाद ही किसानों को उनका पैसा मिल जाएगा। ऐसे में सरकार द्वारा यह खरीदारी 29 मई से 26 अगस्त तक की जाएगी।

दीसपुर:  असम सरकार मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत किसानों से सीधे सरसों की खरीद करेगी। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा बुधवार को यह जानकारी दी। शर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि सरकार ने सरसों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाकर 5,450 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है, जबकि मौजूदा बाजार दर 4500-4800 रुपये प्रति क्विंटल है। 

किसानों को मिलेगी 250 करोड़ा रुपए की अतिरिक्त आय- सीएम हिमंत विश्व शर्मा

इससे राज्य के किसानों को 250 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय होगी। उन्होंने वर्तमान में दो खरीद केंद्र हैं - नागांव जिले में राहा और कामरूप में अमीनगांव - लेकिन राज्य सरकार ने इसके लिए कृषि विपणन के नौ केंद्रों के साथ-साथ 92 मौजूदा धान खरीद केंद्रों का भी उपयोग करने का फैसला किया है। 

26 मई से 29 अगस्त तक खरीदी जाएगी सरसो-सीएम शर्मा

मुंख्यमंत्री ने कहा कि यह खरीद, असम राज्य कृषि बोर्ड और असम खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से राज्य स्तरीय एजेंसियों के रूप में तथा केंद्रीय एजेंसी के रूप में नेफेड के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने कहा कि खरीद की अवधि 29 मई से 26 अगस्त तक होगी और किसानों के बैंक विवरण नेफेड के साथ साझा किए जाएंगे और खरीद के तीन दिनों के भीतर राशि उनके खातों में जमा कर दी जाएगी। 

किसानों से सरसों बेचने की थी अपील

यही नहीं सीएम शर्मा ने यह भी कहा है कि इससे पहले हमने चावल की खरीद शुरू की थी और अब हम सरसों को खरीदेंगे। ऐसे में उन्होंने राज्य के सरसों किसानों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने सरसों को सरकारी खरीद केंद्रों पर ही बेचें। सीएम शर्मा ने ट्वीट किया, "किसानों के कल्याण को सुनिश्चित करने और सरसों की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए, असम सरकार अपनी नोडल एजेंसियों के माध्यम से 101 नामित केंद्रों पर किसानों से सरसों की खरीद करेगी और उन्हें 5450 रुपये प्रति क्विंटल का एमएसपी देगी।"

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :असमहेमंत विश्व शर्माFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं