लाइव न्यूज़ :

असम के राज्यपाल ने बीटीसी परिषद के गठन के लिये यूपीपीएल-भाजपा-जीएसपी के दावे को स्वीकार किया

By भाषा | Updated: December 14, 2020 01:07 IST

Open in App

गुवाहाटी, 13 दिसंबर असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने बीटीसी की नयी कार्यकारी परिषद के गठन के लिये यूपीपीएल , भाजपा और गण सुरक्षा परिषद (जीएसपी) के निर्वाचित सदस्यों के दावे को रविवार को स्वीकार लिया।

राजभवन के एक प्रवक्ता ने कहा राज्यपाल ने नयी परिषद के गठन के लिये चुनाव पूर्व गठबंधन और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के अध्यक्ष प्रमोद बोडो को बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (बीटीसी) का प्रमुख चुनने के तीनों दलों के सदस्यों के औपचारिक अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।

40 सदस्यीय परिषद के लिये हुए चुनाव में यूपीपीएल ने 12, भाजपा ने नौ और जीएसपी ने एक सीट जीती है जबकि बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली है।

गठबंधन के 21 नव-निर्वाचित सदस्य बोडो के नेतृत्व में आज शाम राज भवन पहुंचे और कार्यकारी परिषद के गठन का दावा पेश किया।

राज्यपाल के राज्य में नहीं होने के चलते राज्यपाल की आयुक्त तथा सचिव एस एस मीनाक्षी सुंदरम ने परिषद के गठन का दावा पेश करने वाले पत्र ग्रहण किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल