लाइव न्यूज़ :

असम सरकार छात्राओं को स्कूटर, वित्तीय प्रोत्साहन देगी: हिमंत

By भाषा | Updated: January 4, 2021 16:02 IST

Open in App

गुवाहाटी, चार जनवरी असम के शिक्षा मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राज्य सरकार छात्राओं को स्कूटर और वित्तीय प्रोत्साहन देगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे नियमित रूप से कक्षाओं में शामिल हों । सरमा ने रविवार को शिवसागर में कहा कि वर्तमान में राज्य सरकार राज्य बोर्ड से कक्षा 12वीं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को प्रज्ञान भारती योजना के तहत 22,000 दोपहिया वाहन वितरित कर रही है।

राज्य सरकार इस उद्देश्य के लिए 144.30 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उन सभी छात्राओं को स्कूटर मुहैया कराएगी, जो राज्य बोर्ड से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं, भले ही यह संख्या एक लाख के पार हो जाए।

उन्होंने कहा कि 2018 और 2019 में प्रथम श्रेणी में कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली सभी छात्राओं को भी स्कूटर प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि स्कूल से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक की सभी छात्राओं को वित्तीय प्रोत्साहन भी प्रदान किया जाएगा और इस महीने के अंत तक यह योजना शुरू की जाएगी।

उन्होंने कहा कि स्कूली छात्राओं को प्रत्येक दिन के लिए प्रतिदिन 100 रुपये दिए जाएंगे ताकि वे स्कूल जा सकें, जबकि 1,500 रुपये और 2,000 रुपये की राशि क्रमशः स्नातक और स्नातकोत्तर छात्राओं को दी जाएगी।

मंत्री ने आगे कहा कि यह योजना पिछले साल ही शुरू की जानी थी लेकिन कोविड-19 के प्रसार के कारण इसमें देरी हुई।

मंत्री स्कूटर वितरित करने के लिए दौरे पर हैं और उन्होंने सोमवार को एक साइकिल रैली में हिस्सा लिया।

इस बीच, कोविड-19 के कारण लगभग 10 महीने तक बंद रहने के बाद एक जनवरी को फिर से खुले स्कूलों में पहले दो दिनों की तुलना में सोमवार को स्कूलों में उपस्थिति काफी अधिक रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे