लाइव न्यूज़ :

असम सरकार कोविड से मरने वाले लोगों के परिवारों को वित्तीय सहायता देगी

By भाषा | Updated: July 17, 2021 16:57 IST

Open in App

गुवाहाटी, 17 जुलाई असम सरकार कोविड-19 से मरने वाले लोगों के परिवारों को एक लाख रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता मुहैया कराएगी। राज्य की वित्त मंत्री अजंता नियोग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

निओग ने विधानसभा में 2021-22 का बजट पेश करते हुए दावा किया कि यह देश में किसी भी सरकार द्वारा अपनी तरह की पहली योजना है।

इससे पहले राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के कारण अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के लिए 'मुख्यमंत्री शिशु सेवा योजना' और विधवाओं के लिए मुख्यमंत्री कोविड-19 विधवा सहायता योजना' की घोषणा की थी। बच्चों की योजना के तहत हर महीने प्रति बच्चे को 3,500 रुपये की राशि दी जाएगी।

अन्य योजना में कोरोना से मरने वाले लोगों की पत्नी को 2.5 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता दी जाएगी।

मंत्री ने कहा कि नयी योजनाओं के तहत आवेदन और लाभ प्राप्त करने के तौर-तरीके स्वास्थ्य विभाग द्वारा आने वाले दिनों में जारी किए जाएंगे और कार्यक्रमों पर लगभग 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

निओग ने कहा कि 13 जुलाई तक राज्य में कोविड के कारण 1,345 महिलाओं सहित कुल 4,888 वयस्कों की मौत हुयी हें इसी अवधि के दौरान वायरस के कारण कुल 56 नाबालिगों की भी मौत हुयी।

उन्होंने कहा कि इस साल जून तक 95,770 कोविड मरीजों को प्रतिदिन 300 रुपये मूल्य के भोजन के साथ मुफ्त इलाज मुहैया कराया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट