लाइव न्यूज़ :

रतन टाटा, लवलीना बोरगोहेन व 17 अन्य को नागरिक पुरस्कारों से सम्मानित करेगी असम सरकार

By भाषा | Updated: December 4, 2021 19:33 IST

Open in App

गुवाहाटी, चार दिसंबर असम सरकार विविध क्षेत्रों की शख्सियतों को नागरिक पुरस्कार से सम्मानित करेगी। इनमें उद्योगपति और परोपकारी रतन टाटा तथा ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन शामिल हैं।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में ‘असम सौरव’ और ‘असम गौरव’ पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की। हालांकि, राज्य के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘असम वैभव’ के लिए टाटा के नाम की घोषणा बृहस्पतिवार को ही कर दी गयी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘इन पुरस्कारों के जरिए हम इन लोगों के अपने काम के माध्यम से समाज के लिए योगदान को पहचान देना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि ये पुरस्कार स्वर्गीय छोलुंग सुकफा के शासन का जश्न मनाने के अवसर पर दो दिसंबर को असम दिवस पर दिए जाने थे। सुकफा ने असम में अहोम राजवंश की स्थापना की थी जिसने 600 वर्षों तक राज्य में शासन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस बार पुरस्कार 24 जनवरी 2022 को दिए जाएंगे।’’

रतन टाटा को राज्य में कैंसर देखभाल सुविधाओं के प्रति उनके योगदान के लिए ‘असम वैभव’ पुरस्कार के वास्ते चुना गया है।

‘असम सौरव’ से सम्मानित किए जाने वाले पांच लोगों में ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन, कलाकार नील पवन बारुआ और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य निदेशक लक्ष्मणन एस. शामिल हैं। प्रोफेसर कमलेंदु देब क्रोरी और डॉ. दीपक चंद जैन को भी क्रमश: शिक्षा और उद्योग प्रबंधन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ‘असम सौरव’ से सम्मानित किया जाएगा।

‘असम गौरव’ से सम्मानित किए जाने वाले लोगों में राज्य में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के प्रभारी मुनींद्र नाथ नगाते, महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले डॉ. बसंत हजारिका, एएनएम नर्स नमिता कलीता और आशा कार्यकर्ता बोर्निता मोमिन शामिल हैं।

कलीता ने अब तक करीब एक लाख कोविड खुराक दी है जो महामारी के दौरान किसी व्यक्ति द्वारा दी गयी सबसे अधिक खुराक है जबकि मोमिन ने गांववालों के अंधविश्वासों को दूर करके और जागरूकता पैदा करके सोनितपुर जिले में फुलोगुरी गारा गांव में सफलतापूर्वक टीकाकरण अभियान चलाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘असम वैभव’ पुरस्कार के तौर पर पांच लाख रुपये नकद, ‘असम सौरव’ के तौर पर चार लाख रुपये और ‘असम गौरव’ के तौर पर तीन लाख रुपये नकद दिए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल