लाइव न्यूज़ :

असम सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले चाय बागान मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ा कर 318 रुपये की

By भाषा | Updated: February 20, 2021 19:56 IST

Open in App

गुवाहाटी, 20 फरवरी असम में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य मंत्रिमंडल ने चाय बागान मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ा कर 318 रुपये करने के प्रस्ताव के शनिवार को मंजूरी दे दी।

संसदीय कार्य मंत्री चंद्र मोहन पटवारी ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि बढाई गई राशि में राशन के लिए 101 रुपये भी शामिल हैं।

चाय बागान मजदूरों की दिहाड़ी 167 रुपये बढ़ाई गई है।

चाय बागान मजदूरों की पारिश्रमिक की समीक्षा राज्य में एक राजनीतिक मुद्दा बन गया है। विपक्षी कांग्रेस ने राज्य की भाजपा नीत सरकार पर चाय बागान मजदूरों की पारिश्रमिक बढ़ाने में नाकाम रहने का आरोप लगाया था।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में वादा किया था कि राज्य में उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर चाय बागान मजदूरों की प्रतिदिन की पारिश्रमिक बढ़ा कर 365 रुपये कर दी जाएगी।

असम में करीब 800 चाय बागानों में 10 लाख से अधिक मजदूर काम करते हैं। पूर्वोत्तर का यह राज्य देश के सालाना चाय उत्पादन में करीब 52 प्रतिशत योगदान देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे