असम सरकार ने कोविड-19 से अपने पति को खोनेवाली विधवाओं को 2.5 लाख रुपये देने की योजना शुरू की

By भाषा | Updated: July 11, 2021 16:22 IST2021-07-11T16:22:21+5:302021-07-11T16:22:21+5:30

Assam government launched a scheme to give 2.5 lakh rupees to widows who lost their husbands to Kovid-19 | असम सरकार ने कोविड-19 से अपने पति को खोनेवाली विधवाओं को 2.5 लाख रुपये देने की योजना शुरू की

असम सरकार ने कोविड-19 से अपने पति को खोनेवाली विधवाओं को 2.5 लाख रुपये देने की योजना शुरू की

गुवाहाटी, 11 जुलाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने उन सभी विधवाओं को 2.5 लाख रुपये की एक बार वित्तीय सहायता देने की योजना शुरू की है, जिनके पति की मृत्यु कोविड-19 की वजह से हुई, बशर्ते उनकी वार्षिक पारिवारिक आय पांच लाख रुपये से कम हो।

‘मुख्यमंत्री कोविड-19 विधवा सहायता योजना’ के तहत मुख्यमंत्री ने यहां एक कार्यक्रम में आठ जिलों की 176 ऐसी महिलाओं को चेक सौंपे।

सरमा ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए अब तक 873 लाभार्थियों की पहचान की गई है और उन्हें अगले सप्ताह तक ज़िलों में राज्य के मंत्री चेक सौंपेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे लिए कोई खुश होने वाला कार्यक्रम नहीं है। जब कभी हम सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आमंत्रित करते हैं, तो गर्व महसूस होता है, लेकिन आज के कार्यक्रम में न तो हमें गर्व है और न ही ख़ुशी।’’

उन्होंने बताया कि असम में संक्रमण से 6,159 लोगों की मौत हुई, जिनमें से 1,347 लोग अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ हालांकि, हमने 873 विधवाओं की पहचान की है, लेकिन उम्मीद है कि यह संख्या कुल 2,000-2,500 के आसपास होगी। जिलों में नाम दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।’’

सरमा ने कहा, ‘‘ मैंने वित्त मंत्री से कोविड-19 से प्रभावित अन्य परिवारों के लिए भी धन मुहैया कराने की अपील की है।’’ वित्त मंत्री अजंता नियोग 16 जुलाई को राज्य का 2021-22 का बजट पेश करेंगी। विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Assam government launched a scheme to give 2.5 lakh rupees to widows who lost their husbands to Kovid-19

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे