लाइव न्यूज़ :

असम सरकार ने ब्लैक फंगस को लेकर जारी की मानक संचालन प्रक्रिया

By भाषा | Updated: May 21, 2021 19:51 IST

Open in App

गुवाहाटी, 21 मई असम में कोविड-19 से ठीक हुए एक मरीज की ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस) से मौत होने के बाद राज्य सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इसके संक्रमण को रोकने के लिए शुक्रवार को एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से महामारी रोग अधिनियम, 1897 के तहत ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस) को एक महामारी घोषित करने की अपील की थी।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी कर कहा कि देश के कई अन्य हिस्सों में ब्लैक फंगस के मामले सामने आ रहे हैं और भविष्य में इस तरह के मामलों के बढ़ने की आशंका है।

कोविड-19 के मरीजों में ब्लैक फंगस की पहचान करने के लिए यह मानक संचालन प्रक्रिया जारी की गयी है। इसमें ब्लैक फंगस के लक्षणों, आम जनता को सलाह और इसके इलाज के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू