लाइव न्यूज़ :

असम सरकार के पास एनआरसी से बाहर किए गए लोगों से जुड़ी जानकारी नहीं: मंत्री

By भाषा | Updated: December 1, 2019 04:44 IST

Assam govt: असम के मंत्री ने कहा है कि उनकी सरकार के पास एनआरसी से बाहर किए गए लोगों की संख्या की जानकारी नहीं है

Open in App
ठळक मुद्देअसम सरकार ने कहा कि उसके पास एनआरसी से बाहर लोगों की संख्या की जानकारी नहींइससे पहले हेमंत बिस्व सरमा ने कहा था कि सरकार इनकी जानकारी पेश करेगी

गुवाहाटी: राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (एनआरसी) की अंतिम सूची से बाहर किये गए हिंदू बंगालियों की संख्या की जानकारी विधानसभा में पेश करने की भाजपा नेता हेमंत बिस्व सरमा द्वारा की घोषणा के दो दिन बाद असम सरकार ने शनिवार को कहा कि उनके पास इस सूची से बाहर किये गए लोगों के बारे में जानकारी नहीं है।

विधानसभा में कांग्रेस विधायक नुरूल होदा के सवाल के लिखित जवाब में संसदीय मामलों के मंत्री चंद्रमोहन पटवारी ने कहा कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी कार्यालय के समन्वयक ने राज्य सरकार से उन 19 लाख से अधिक लोगों की सूची साझा नहीं की है जिन्हे इससे बाहर रखा गया है।

गृह विभाग का प्रभार अपने पास रखने वाले मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की ओर से मंत्री ने कहा, ‘‘यही कारण है कि सरकार के पास इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पटवारी ने कहा एनआरसी समन्वयक के कार्यालय से सूचना मिलने के बाद राज्य सरकार आवश्यक कदम उठाएगी।

सरमा ने गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा था कि असम सरकार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में राष्ट्रीय नागरिक पंजी में शामिल नहीं किये गए हिंदू बंगालियों की जिलेवार सूची सदन में रखेगी । वहीं, सरकार ने विधानसभा को जानकारी दी कि पूरे असम से करीब 1.6 लाख लोग अपनी भारतीय नागरिकता साबित करने के लिए विदेशी न्यायाधिकरण में लड़ाई लड़ रहे हैं।

एआईयूडीएफ के विधायक रफीक इस्लाम के सवाल के लिखित जवाब में पटवारी ने कहा कि इस साल 31 मई तक विदेशी न्यायाधिकरण में एक लाख 58 हजार 554 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किये गये हैं । 

टॅग्स :असमएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है