लाइव न्यूज़ :

असम सरकार ने गुवाहाटी में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास कार्यालय खोलने की मांग की

By भाषा | Updated: October 21, 2021 23:24 IST

Open in App

गुवाहाटी, 21 अक्टूबर असम के राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी ने गुवाहाटी में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास का कार्यालय खोले जाने की बृहस्पतिवार को वकालत की, ताकि यह पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र की जरूरतें पूरी कर सके।

उन्होंने शहर में अमेरिकी सूचना सेवा (यूएसआईएस) पुस्तकालय स्थापित करने का भी आह्वान किया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्यपाल ने कोलकाता में अमेरिकी महावाणिज्य दूत मेलिंडा पावेक के समक्ष उस वक्त यह अनुरोध रखा, जब दोनों यहां राजभवन में मिले।

मुखी ने एच-1बी वीजा के बारे में भी चर्चा की और दिशानिर्देशों पर दोबारा विचार करने के लिए महावाणिज्य दूत से सहयोग की मांग की।

उन्होंने कहा कि मौजूदा वीजा नियम पुराने हैं और इसके परिणामस्वरूप, ज्यादातर भारतीय कनाडा जा रहे हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार, पावेक ने आश्वासन दिया कि वह इस मामले को संबंधित प्राधिकार के समक्ष उठाएंगी।

एच-1बी वीजा एक गैर-अप्रवासी वीजा है, जो अमेरिकी कंपनियों को ऐसे विशेष व्यवसायों में विदेशी श्रमिकों को नियुक्त करने की अनुमति देता है जिनके लिए सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है। प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर साल हजारों कर्मचारियों को काम पर रखने के लिए इस पर निर्भर हैं।

इसमें कहा गया है कि मुखी और पावेक ने अर्थव्यवस्था से लेकर अमेरिका और असम के बीच संबंधों को बढ़ाने जैसे कई मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब