लाइव न्यूज़ :

असम सरकार ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों के लिए समिति गठित की

By भाषा | Updated: June 19, 2021 19:52 IST

Open in App

गुवाहाटी, 19 जून असम सरकार ने शनिवार को कोविड-19 के कारण इस साल की राज्य बोर्ड की परीक्षाएं रद्द किये जाने के मद्देनजर दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के मूल्यांकन के लिए प्रक्रियाएं निर्धारित करने संबंधी सुझाव देने के लिए दो समितियों का गठन किया।

एक अधिसूचना में कहा गया है कि दोनों समितियां सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (एसईबीए) और असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (एएचएसईसी) दोनों परीक्षाओं के अंतिम परिणाम 30 जुलाई तक तैयार करेंगे।

एसईबीए दसवीं कक्षा की और एएचएसईसी बारहवीं कक्षा की परीक्षा आयोजित करता है। इस साल की राज्य बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला शुक्रवार को शिक्षा विभाग की ओर से बुलाई गई बैठक में लिया गया था।

बैठक में स्वास्थ्य और शिक्षा विभागों के अधिकारी और छात्र संगठनों और शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित अन्य हितधारक उपस्थित थे। अधिसूचना के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष आयुक्त ने दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया तैयार करने के लिए नौ सदस्यीय समिति का गठन किया है।

पैनल की अध्यक्षता डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और रॉयल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के अकादमिक अध्यक्ष डॉ आलोक बुरागोहेन करेंगे। कुमार भास्कर वर्मा संस्कृत एवं प्राचीन अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दीपक कुमार शर्मा, बारहवीं कक्षा के परिणामों की प्रक्रिया की सिफारिश करने के लिए गठित नौ सदस्यीय समिति का नेतृत्व करेंगे। एसईबीए और एएचएसईसी के अध्यक्ष समितियों के सदस्यों में शामिल होंगे। दोनों बोर्डों के सचिव संबंधित पैनल के संयोजक होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए