लाइव न्यूज़ :

असम सरकार ने धोखाधड़ी कर पुरानी कार बेचने के कारण मारुति सुजुकी के डीलर का लाइसेंस रद्द किया

By भाषा | Updated: December 15, 2020 20:26 IST

Open in App

गुवाहाटी, 15 दिसंबर असम परिवहन विभाग ने पुरानी गाड़ियों को पेंट कर उन्हें बेचने के लिए देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के डीलर को जारी कारोबारी लाइसेंस रद्द कर दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को इस बारे में बताया।

कामरूप मेट्रोपोलिटन के जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) गौतम दास ने बताया कि एक व्यक्ति ने ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी के लिए डीलर के खिलाफ उनके कार्यालय और परिवहन आयुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज करायी थी।

दास ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘आयुक्त आदिल खान के निर्देश के मुताबिक परिवहन विभाग से वाहन निरीक्षकों और अन्य अधिकारियों की एक टीम ने गुवाहाटी में पोद्दार कार वर्ल्ड के खानपाड़ा शोरूम पर छापेमारी की। छापे के दौरान हमें कई विसंगतियां मिली।’’

उन्होंने बताया कि निरीक्षकों ने एक वाहन की भी पड़ताल की जिसकी बिक्री पेंट करके, नए वाहन के तौर पर की गयी थी। जांच में पाया गया कि वह पुरानी कार थी।

दास ने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान पोद्दार कार वर्ल्ड के अधिकारियों ने स्वीकार किया था कार पुरानी थी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि अनजाने में इसकी बिक्री की गयी। उनके तर्क वाजिब नहीं थे। हमने तुरंत प्रभाव से कारोबारी लाइसेंस और कारोबार प्रमाणपत्र को रद्द कर दिया।’’

परिवहन विभाग ने तकनीकी जांच शुरू की है और जांच पूरी होने तक मारुति सुजुकी शोरूम के वाहनों की बिक्री पर रोक लगा दी है ।

मारुति सुजुकी इंडिया के प्रवक्ता को घटनाक्रम के बारे में एक ई-मेल किया गया लेकिन उनका जवाब नहीं मिला है।

दास ने आगे कहा कि असम के बारपेटा में आवश्यक अनुमति के बिना वाहनों की बिक्री करने के लिए 2015-16 में डीलर के एक और शोरूम को सील कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां