लाइव न्यूज़ :

असम सरकार ने सभी नए ऑक्सीजन संयंत्रों को नि:शुल्क बिजली आपूर्ति की घोषणा की

By भाषा | Updated: May 19, 2021 17:44 IST

Open in App

गुवाहाटी, 19 मई असम सरकार ने बुधवार को कहा कि राज्य में बनने वाले नए ऑक्सीजन संयंत्रों को वह नि:शुल्क बिजली मुहैया कराएगी।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई निर्णय किए गए।

मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया, ‘‘अगर कोई नया ऑक्सीजन संयंत्र लगाया जाता है तो राज्य सरकार सौ फीसदी नि:शुल्क बिजली आपूर्ति करेगी। बंद ऑक्सीजन संयंत्रों को बहाल करने के लिए सौ फीसदी नि:शुल्क बिजली दी जाएगी।’’

इसमें बताया गया कि इसी तरह अगर वर्तमान संयंत्र का विस्तार होता है तो नई इकाई को भी नि:शुल्क बिजली दी जाएगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय की विज्ञप्ति में बताया गया, ‘‘सभी वर्तमान ऑक्सीजन संयंत्रयों को 20 फीसदी नि:शुल्क बिजली दी जाएगी।’’

ऑक्सीजन संयंत्रों को लेकर ये सभी निर्णय एक जनवरी 2021 से प्रभावी होंगे लेकिन वित्तीय गणना इस वर्ष एक अप्रैल से होगी।

कैबिनेट ने निर्णय किया कि बोडोलैंड क्षेत्र और कार्बी आंगलांग तथा दीमा हसाओ स्वायत्तशासी परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्यों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा।

सीएमओ की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि देवजीत सैकिया को राज्य का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है।

इसने कहा, ‘‘प्रभारी मंत्रियों का नाम बदलकर गार्जियन मंत्री किया जाएगा जो अपने जिलों के लिए जिम्मेदार होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह