लाइव न्यूज़ :

असम सरकार ने भूटान के छात्रों के लिए एमबीबीएस की दो सीटें आवंटित कीं

By भाषा | Updated: November 20, 2021 18:16 IST

Open in App

गुवाहाटी, 20 नवंबर असम सरकार ने इस शैक्षणिक वर्ष से पड़ोसी देश भूटान के छात्रों के लिए एमबीबीएस पाठ्यक्रम में दो सीटें आवंटित की हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भूटान में भारत की राजदूत रुचिरा कंबोज ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिये इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘‘असम सरकार ने इस शैक्षणिक वर्ष से भूटान के लिए एमबीबीएस की दो सीटें आवंटित की हैं, ताकि दोनों देशों के बीच जीवंत जन संबंधों को बढ़ावा दिया जा सके।’’

असम सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि सीटों के आरक्षण के लिए अनुरोध गुवाहाटी में भूटान के महावाणिज्य दूत फुब शेरिंग द्वारा मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के समक्ष कुछ माह पहले रखा गया था।

अधिकारी ने कहा, “वाणिज्य दूत ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी और एमबीबीएस सीटों के आवंटन के लिए अनुरोध किया था। सरमा ने शेरिंग को लिखित रूप में अनुरोध करने के लिए कहा था।’’

उन्होंने कहा कि महावाणिज्य दूत ने मामले में आगे प्रयास जारी रखा और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया, जिसे सरमा ने आगे बढ़ाया।

इस मामले की जानकारी रखने वाले एक अन्य अधिकारी ने कहा कि असम सरकार ने लगभग एक पखवाड़े पहले निर्णय लिया था कि पूर्ण छात्रवृत्ति के साथ एमबीबीएस की दो सीटें भूटान के उम्मीदवारों को देने पर विचार किया जा सकता है, लेकिन यह निर्णय केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार मामलों के मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से मंजूरी पर निर्भर करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘असम सरकार के प्रस्ताव के अनुसार, दोनों सीटों को राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटों के केंद्रीय पूल से आवंटित किया जाना है।’’

इस बीच शेरिंग ने शुक्रवार शाम यहां सरमा से मुलाकात की थी।

बैठक के बारे में ट्विटर पर सरमा ने लिखा, ‘‘गुवाहाटी में भूटान की महावाणिज्य दूत फुब शेरिंग से मिलकर खुशी हुई। हम असम और भूटान के बीच सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से चले आ रहे द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए आपसी हित के कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह