लाइव न्यूज़ :

असम को मिला सातवां राष्ट्र्रीय उद्यान

By भाषा | Updated: June 9, 2021 19:47 IST

Open in App

गुवाहाटी, नौ जून असम के देहिंग-पटकाई को बुधवार को एक अधिसूचना जारी कर राष्ट्रीय उद्यान घोषित कर दिया गया जो अब राज्य का सातवां राष्ट्रीय उद्यान बन गया है। राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री परिमल शुक्ल वैद्य ने यह जानकारी दी।

असम में एक सप्ताह के भीतर दो राष्ट्रीय उद्यान बनाए गए हैं। ‘बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन’ (बीटीआर) में स्थित रैमोना राष्ट्रीय उद्यान को पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर छठा राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। असम अब देश का दूसरा सबसे ज्यादा राष्ट्रीय उद्यानों वाला राज्य बन गया है।

मंत्री की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मध्य प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूहों में नौ-नौ राष्ट्रीय उद्यान हैं। शुक्ल वैद्य ने कहा, “नए बने राष्ट्रीय उद्यान से संरक्षण के प्रयासों को बल मिलेगा और पर्यटन तथा कृषि क्षेत्रों को इसका लाभ मिलेगा।”

नए राष्ट्रीय उद्यान को देहिंग पटकाई वर्षा वन के नाम से जाना जाता है और यहां विविध प्रकार के पेड़-पौधे तथा जीव-जंतु पाए जाते हैं। राज्य सरकार द्वारा 111.19 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस वर्षा वन को 2004 में देहिंग पटकाई वन्यजीव अभयारण्य के रूप में अधिसूचित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह