लाइव न्यूज़ :

विश्व पर्यावरण दिवस के दिन असम को मिला छठा राष्ट्रीय उद्यान

By भाषा | Updated: June 5, 2021 18:45 IST

Open in App

गुवाहाटी, पांच जून असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को घोषणा की कि भूटान की सीमा से लगे बोडोलैंड प्रांतीय क्षेत्र (बीटीआर) के तहत कोकराझार में रायमोना आरक्षित वन को राज्य के छठे राष्ट्रीय उद्यान के रूप में अद्यतन किया गया है।

मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यहां इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इसके साथ ही राज्य में राष्ट्रीय उद्यानों की संख्या बढ़कर अब छह हो गई है।उन्होंने कहा कि देहिंग पटकाई वन्यजीव अभयारण्य को राष्ट्रीय उद्यान में बदलने की प्रक्रिया भी प्रगति पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है और नव घोषित राष्ट्रीय उद्यान अपने समृद्ध वनस्पतियों और जीवों की रक्षा के लिए राज्य द्वारा एक और प्रयास होगा। रायमोना को राष्ट्रीय उद्यान घोषित करने की अधिसूचना शनिवार को पर्यावरण एवं वन विभाग की ओर से जारी कर दी गई।

असम में अन्य पांच राष्ट्रीय उद्यानों में काजीरंगा, मानस, नामेरी, ओरंग और डिब्रू-सैखोवा शामिल हैं। सरमा ने कहा कि यह पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के संयुक्त राष्ट्र के दृष्टिकोण को पूरा करने की दिशा में उठाया गया एक कदम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता