लाइव न्यूज़ :

असम : कांग्रेस की पूर्व नेता जूरी शर्मा बोरदोलोई भाजपा में शामिल

By भाषा | Updated: July 2, 2021 19:55 IST

Open in App

गुवाहाटी, दो जुलाई असम में कांग्रेस की पूर्व नेता जूरी शर्मा बोरदोलोई शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गईं।

बोरदोलोई गुवाहाटी जिला कांग्रेस समिति की अध्यक्ष थीं और उन्होंने 18 जून को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उसी दिन चार बार के कांग्रेस विधायक रूपज्योति कुर्मी ने भी पार्टी छोड़ने के साथ विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। कुर्मी 21 जून को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए थे।

बोरदोलोई का भगवा पार्टी में स्वागत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भावेश कलिता ने कहा कि भाजपा की विचारधारा और सिद्धांत हमेशा लोगों को आकर्षित करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा सत्ता के लिए राजनीति नहीं करती। हमें सत्ता केवल हमारी संस्कृति, हमारी विरासत को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए चाहिए।’’

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व पदाधिकारी बोरदोलोई ने उम्मीद जताई वह भाजपा सदस्य के रूप में जनहित में काम कर सकेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया