लाइव न्यूज़ :

असम : बाढ़ की स्थिति में सुधार

By भाषा | Updated: September 8, 2021 22:46 IST

Open in App

गुवाहाटी, आठ सितंबर असम की ब्रह्मपुत्र घाटी में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है, क्योंकि हिमालय से घाटी में बहने वाली नदियों का जलस्तर कम हो गया है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य के नौ जिलों में मौजूदा बाढ़ से 16,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या आठ पर स्थिर बनी हुई है क्योंकि बुधवार को किसी के मरने की खबर नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि अधिकांश प्रभावित जिलों में ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर घट रहा है।

चिरांग, दरांग, धेमाजी, गोलाघाट, होजई, कामरूप ग्रामीण, कामरूप मेट्रो, मोरीगांव और नगांव जिले में बाढ़ के कारण कुल 16,896 लोग प्रभावित हुए हैं। एएसडीएमए के बुलेटिन के अनुसार, 15 राजस्व मंडलों के तहत कुल 307 गांव बाढ़ के पानी में डूब गए हैं और 12601.25 हेक्टेयर फसल क्षेत्र जलमग्न हो गया है।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व के कुल क्षेत्र का पांचवां से अधिक हिस्सा ब्रह्मपुत्र के बाढ़ के पानी में है।

पार्क के अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ में दो गैंडे, दो हिरण, 17 हॉग हिरण, एक अजगर, एक जंगली भैंस और एक लंगूर समेत 24 जानवरों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य जानवरों को वन अधिकारियों ने बचा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस