लाइव न्यूज़ :

Assam flood: बाढ़, भूस्खलनों के कारण पूर्वोत्तर भारत में तबाही, 8 लोगों की मौत, चार लाख प्रभावित, सड़क और रेल पटरी बेहाल, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 18, 2022 19:52 IST

Assam flood:असम की बराक घाटी और दीमा हसाओ जिले समेत पड़ोसी राज्यों त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर के कुछ हिस्सों से सड़क और रेल संपर्क मंगलवार को टूटा रहा।

Open in App
ठळक मुद्देअसम और मेघालय में कई जगह सड़क और रेल पटरी बह गई है।बाढ़ से 20 जिलों के 1,97,248 लोग प्रभावित हुए थे।बाढ़ से 26 जिलों के 4,03,352 प्रभावित हुए हैं।

Assam flood: असम के और इलाकों में बाढ़ का पानी आने के कारण राज्य में प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर चार लाख हो गई है तथा वर्षाजनित हादसों में तीन और लोगों की मौत हो जाने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर आठ हो गई है। एक सरकारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

भारी बारिश और भूस्खलन के कारण असम की बराक घाटी और दीमा हसाओ जिले समेत पड़ोसी राज्यों त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर के कुछ हिस्सों से सड़क और रेल संपर्क मंगलवार को टूटा रहा। असम और मेघालय में कई जगह सड़क और रेल पटरी बह गई है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन में बताया गया कि सोमवार तक बाढ़ से 20 जिलों के 1,97,248 लोग प्रभावित हुए थे और अब यह संख्या बढ़ गई है। बाढ़ से 26 जिलों के 4,03,352 प्रभावित हुए हैं।

इसके अलावा मृतक संख्या भी बढ़कर आठ हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम को केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद दिए जाने का आश्वासन दिया है। असम के दीमा हसाओ जिले में कई जगह भूस्खलन से सड़क और रेल संपर्क बाधित हो गया। मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में भूस्खलन ने दक्षिणी असम की बराक घाटी और तीन उत्तर पूर्वी राज्यों के महत्वपूर्ण हिस्सों तक सड़क संपर्क बाधित कर दिया। पूर्वी जयंतिया हिल्स पुलिस ने अपने अधिकार क्षेत्र में ताजा भूस्खलन के बारे में सतर्क किया है।

असम पुलिस के विशेष महानिदेशक जी पी सिंह ने जनता से जाम हटने तक सड़क मार्ग का उपयोग करने से बचने को कहा है। सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘कृपया जब तक कि सड़क जाम को दूर नहीं कर दिया जाता, तब तक सिलचर से गुवाहाटी की ओर जाने से बचें।’’ एक आधिकारिक बुलेटिन में कहा गया है कि भारी बारिश के कारण रविवार से दीमा हसाओ में संचार चैनल बंद कर दिए गए हैं।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि लुमडिंग-बदरपुर खंड में पटरियों पर भूस्खलन और जलभराव के कारण बराक घाटी, मणिपुर, त्रिपुरा और मिजोरम के लिए रेल संपर्क टूट गया है। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन को बहाल करने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। सड़क और रेल संपर्क बाधित होने से हवाई किराये में बढ़ोतरी हुई है।

अपने निर्वाचन क्षेत्र में पहुंचे सिलचर के सांसद राजदीप रॉय ने ट्वीट किया, ‘‘भारी बारिश और भूस्खलन के कारण रेल और सड़क मार्ग बाधित होने के कारण मैं सिलचर-गुवाहाटी का हवाई किराया 31000 रुपये देखकर स्तब्ध हूं, जो 300 किमी की 25 मिनट वाली उड़ान के लिए है।’’

हवाई यात्रा के टिकट मूल्य निर्धारण के मुद्दे को तुरंत ठीक करने आवश्यकता है। उन्होंने यह लिखते हुए प्रधानमंत्री और उनके कार्यालय, नागरिक उड्डयन मंत्री और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को टैग किया है। असम बाढ़ की चपेट में है और अब तक 20 जिलों के करीब दो लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से संबंधित दो मौतों की सूचना है, जबकि पांच अन्य लोगों की मौत भूस्खलन से हुई है।

टॅग्स :बाढ़असममौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया