असम : गोलपाड़ा में हाथी की मौत

By भाषा | Updated: October 17, 2021 21:47 IST2021-10-17T21:47:28+5:302021-10-17T21:47:28+5:30

Assam: Elephant dies in Goalpara | असम : गोलपाड़ा में हाथी की मौत

असम : गोलपाड़ा में हाथी की मौत

गुवाहाटी, 17 अक्टूबर असम के गोलपाड़ा जिले में धान के खेत में एक हाथी मृत पाया गया है। वन विभाग ने रविवार को एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

विज्ञप्ति के मुताबिक कन्याकुची आरक्षित वन के अधिकार क्षेत्र के शांतिपारा में शनिवार को छह वर्षीय हाथी धान के एक खेत में मृत पाया गया।

संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) जितेंद्र कुमार ने कहा कि संभवत: हाथी की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। हालांकि, शव की पोस्टमार्टम जांच के बाद ही हाथी की मौत के सही कारण का पता लगाया जा सकता है।

डीएफओ ने कहा, ‘‘मैंने घटनास्थल का दौरा किया है और पाया है कि उसकी मृत्यु के समय हाथियों का एक झुंड संभवत: वहां मौजूद था। हमें कोई बिजली के तार या अन्य संकेत नहीं मिले हैं, जिससे इस बात की पुष्टि हो सके कि हाथी की मौत बिजली के झटके से हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Assam: Elephant dies in Goalpara

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे