पकड़ा गया पांच लोगों की हत्या का आरोपी 'लादेन' हाथी, वन अधिकारियों का दावा- अब तक उतार चुका है 50 को मौत के घाट

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: November 14, 2019 16:15 IST2019-11-14T15:59:04+5:302019-11-14T16:15:47+5:30

असम में पांच को लोगों को कथित तौर पर जान से मारने वाले हाथी को पकड़ लिया गया। हाथी की धर-पकड़ के लिए वन अधिकारियों ने एक खोजी अभियान चलाया था।

Assam: Elephant allegedly kills five people caught following search operation | पकड़ा गया पांच लोगों की हत्या का आरोपी 'लादेन' हाथी, वन अधिकारियों का दावा- अब तक उतार चुका है 50 को मौत के घाट

खोजी अभियान चलाकर हाथी को पकड़ा गया। (फोटो- एएनआई)

Highlightsहाथी की धर-पकड़ के लिए वन अधिकारियों ने एक खोजी अभियान चलाया था।हाथी को 11 नवंबर को असम के गोलपारा इलाके में पकड़ा गया।

असम में पांच को लोगों को कथित तौर पर जान से मारने वाले हाथी को पकड़ लिया गया। हाथी का नाम लादेन है। हाथी की धर-पकड़ के लिए वन अधिकारियों ने एक खोजी अभियान चलाया था। हाथी को 11 नवंबर को गोलपाडा इलाके में पकड़ा गया।

समचार एजेंसी एएनआई ने पकड़ में आए हाथी की तस्वीरें ट्वीट की है। तस्वीरों हाथी को घेरे हुए भीड़ दिखाई दे रही है। तस्वीर में हाथी एक क्रेन सहारा बंधा हुआ दिखाई दे रहा है। 

बता दें कि गोलपाडा जिले में हाथी ने उपद्रव मचाते हुए कथित तौर पर पांच लोगों को कुचल दिया था। इनमें से तीन की मौत हो गई। वन अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं और एक नाबालिग शामिल है। 

उन्होंने बताया था कि कोईनाकुची के जंगल के इस हाथी ‘लादेन’ को दवाएं देकर शांत करने की कोशिश की जा रही है। 

अधिकारियों ने बताया था कि हाथी ने जिले के बटैतारी गांव में मंगलवार को 70 वर्षीय शख्स को कुचल दिया और एक बच्चे को घायल कर दिया। उन्होंने बताया था कि शांतिपुरनिगम में उसने 11 साल के बच्चे को कुचल दिया जबकि पश्चिम मटिया, हिधाबाड़ी और हासोराबरी गांवों में तीन महिलाओं को कुचला। 


असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने हमले में मारे गए लोगों के परिजन को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी। 

गोलपाडा वन मंडल ने उच्चाधिकारियों से हाथी को ‘पागल’ घोषित करने की मांग की थी। वन अधिकारियों ने दावा किया था कि इस हाथी ने पिछले कुछ वर्षों में 50 से अधिक लोगों को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है। 

हाथी विशेषज्ञ के के शर्मा के अनुसार, ‘लादेन’ को सबसे शक्तिशाली नर सदस्य के साथ झगड़े के बाद दो साल पहले उसके झुंड से निकाला गया था। इस बीच, गुस्साएं ग्रामीणों ने जिले के विभिन्न स्थानों पर सड़कें अवरुद्ध कर दी। उन्होंने वन विभाग से हाथी को पकड़ने के लिए तत्काल कदम उठाने का अनुरोध किया।

(पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)

Web Title: Assam: Elephant allegedly kills five people caught following search operation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे