असम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 7, 2026 16:12 IST2026-04-07T16:09:46+5:302026-04-07T16:12:07+5:30
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर कहा कि कोई भी प्रवक्ता यदि कुछ कहता है तो वह अपने मन से कुछ नहीं बोलता बल्कि पार्टी की ओर से बोलता है।

file photo
मुंबईः शिवसेना (UBT) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बयान पर कहा कि असम का चुनाव अच्छा चल रहा है लेकिन पवन खेड़ा जैसे नेताओं ने अपने बड़बोलेपन की वजह से इस चुनाव में कांग्रेस की छवि को नुकसान पहुंचाया है। पासपोर्ट वाला विषय लाना ही नहीं चाहिए था। पवन खेड़ा और हिमंत बिस्वा सरमा ने इस चुनाव को व्यक्तिगत बना दिया है, जबकि ये चुनाव भाजपा बनाम कांग्रेस होना चाहिए, इससे चुनाव बिगड़ जाता है। चुनाव मुद्दों पर, विकास पर, नीति और रणनीति पर होने चाहिए। इन सब विषयों का जनता का कोई लेना-देना नहीं है, हमें लगता है कि पवन खेड़ा जो कांग्रेस के बड़े नेता हैं, उनको कम से कम ऐसी चीजों से बचना चाहिए और चुनाव को व्यक्तिगत नहीं होने देना चाहिए।
#WATCH | मुंबई, महाराष्ट्र: शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बयान पर कहा, "असम का चुनाव अच्छा चल रहा है लेकिन पवन खेड़ा जैसे नेताओं ने अपने बड़बोलेपन की वजह से इस चुनाव में कांग्रेस की छवि को नुकसान पहुंचाया है... पासपोर्ट वाला विषय लाना ही नहीं चाहिए… pic.twitter.com/n8H3FeDn3M
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2026
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर कहा कि कोई भी प्रवक्ता यदि कुछ कहता है तो वह अपने मन से कुछ नहीं बोलता बल्कि पार्टी की ओर से बोलता है। अगर किसी प्रवक्ता के खिलाफ FIR होती है तो यह गैरकानूनी है, हर रोज भाजपा के नेता हम पर आरोप लगाते रहते हैं। हमें भी उन पर रोज FIR करा देनी चाहिए। राजनीति में ऐसा नहीं होता है, मैं इस कदम की निंदा करता हूं।
#WATCH | Delhi | On Congress leader Pawan Khera, Congress leader Rashid Alvi says, "If a spokesperson says something, they do not speak on their own accord but rather on behalf of the party. If an FIR is lodged against a spokesperson, it is unlawful... BJP leaders level… pic.twitter.com/s87AXV7N3U
— ANI (@ANI) April 7, 2026
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि पवन खेड़ा ने हिमंत बिस्वा सरमा औ र परिवार के खिलाफ सबूतों के साथ गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्हें इसका जवाब देना चाहिए। आपकी पुलिस (असम पुलिस) दिल्ली में किसे डराने की कोशिश कर रही है? सब जानते हैं कि आपने असम के लोगों को कैसे लूटा। आप जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं और अपनी पुलिस भेजकर, आप साबित कर रहे हैं कि आप घबरा गए हैं।
#WATCH | Saharanpur, UP | Congress leader Imran Masood says, "I was also listening to Pawan Khera';s press conference, and he was speaking in a very factual manner, and he was holding the press conference while sitting in Guwahati, which showed his level of confidence. The truth… pic.twitter.com/m3JK3DrdUD
— ANI (@ANI) April 7, 2026
#WATCH | Noida | On party leader Pawan Khera, Congress leader Supriya Shrinate says, "Pawan Khera has levelled serious allegations supported by evidence against Himanta Biswa Sarma and his family. They should respond to them. Who is your police (Assam Police) trying to scare in… pic.twitter.com/SeqrAtOcxB
— ANI (@ANI) April 7, 2026
कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा कि पवन खेड़ा की प्रेस कॉन्फ्रेंस मैं भी सुन रहा था और वह बड़े तथ्यात्मक तरीके से बात कर रहे थे और गुवाहाटी में बैठकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे जो उनके आत्मविश्वास स्तर को दिखा रहा था सच्चाई तो लोगों के सामने आएगी झूठ के ऊपर आप कभी पर्दा नहीं डाल सकते।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "एक ओर पीएम नरेंद्र मोदी हैं जो पलायन रोकना चाहते हैं और दूसरी ओर राहुल बाबा हैं, जो घुसपैठ कराना चाहते हैं। असम के 7 जिले धुबरी, बरपेटा, दरांग, मोरीगांव, बोंगाईगांव, नौगांव और गोलपाड़ा, यह सभी मुस्लिम बहुल जिले बन चुके हैं।
मैं आज असम की जनता से कहने आया हूं कि आपने गौरव गोगोई पर विश्वास किया तो फिर से असम में घुसपैठ शुरू हो जाएगी। शाह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "हम घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से कटवा रहे हैं। ममता दीदी और राहुल बाबा के पेट में दर्द हो रहा है। अरे राहुल बाबा, CAA का तो आप विरोध करते थे, जो शरणार्थी बंगाली भाई-बहन यहां आए हैं।
उन्हें मतदान का अधिकार देने पर आप विरोध कर रहे थे लेकिन घुसपैठियों का क्यों स्वागत कर रहे हैं? क्योंकि वो उनका वोट बैंक हैं... रोने दो ममता बनर्जी को, राहुल बाबा को छाती पीटने दो लेकिन इस देश से एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुन कर भाजपा निकाल देगी।
रायजोर दल के अध्यक्ष अखिल गोगोई ने कहा कि पूरे असम में लोग इंतजार कर रहे हैं कि 9 अप्रैल को विपक्ष को वोट देंगे और परिवर्तन लाएंगे। असम में भाजपा की तानाशाही सरकार को हटाने का लोगों ने मन बना लिया है।
#WATCH | Guwahati | President of Raijor Dal, Akhil Gogoi says, "People of Assam are waiting for April 9 to vote for the opposition to bring change. The people want to change the Hitler-like BJP govt in Assam."
— ANI (@ANI) April 7, 2026
On Congress leader Pawan Khera, he says, "The language used by the… pic.twitter.com/2ErQiHIPu8