लाइव न्यूज़ :

असम चुनाव : आंचलिक गण मोर्चा ने मतगणना की वीडियोग्राफी कराने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: April 11, 2021 15:01 IST

Open in App

गुवाहाटी, 11 अप्रैल असम में कांग्रेस नीत विपक्षी 'महाजोत' के घटक दल आंचलिक गण मोर्चा (एजीएम) ने रविवार को निर्वाचन आयोग से राज्य में दो मई को होने वाले विधानसभा चुनाव की मतगणना की वीडियोग्राफी कराने का अनुरोध किया है।

एजीएम के अध्यक्ष तथा राज्यसभा सदस्य अजित कुमार भुइयां ने आयोग को लिखे पत्र में कहा कि आयोग को विधानसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया के दौरान राज्य की नौकरशाही पर निर्भर होना पड़ा है। उन्होंने दावा किया कि इस बात की ''चिंता'' है कि कर्मचारियों के कुछ वर्ग सत्तारूढ़ भाजपा के पक्ष में काम करते हुए ''मतगणना में हेरफेर कर सकते'' हैं।

उन्होंने कहा, ''मतगणना को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिये मैं चुनाव आयोग से ‘निर्वाचनों का संचालन नियम, 1961’ के अनुसार ऐसे सभी संभव कदम उठाने और समय-समय पर आयोग द्वारा अधिसूचना जारी किये जाने का अनुरोध करता हूं। पारदर्शिता के लिये ऐसा ही एक कदम पूरी मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए