लाइव न्यूज़ :

असम चुनाव: अब तक 2.72 करोड़ रुपए नकद, 1.1 करोड़ रुपए की शराब जब्त

By भाषा | Updated: March 8, 2021 12:25 IST

Open in App

गुवाहाटी, आठ मार्च असम में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से अब तक कुल 2.72 करोड़ रुपए नकद और 1.1 करोड़ रुपए की शराब जब्त की जा चुकी है।

एक निर्वाचन अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस दौरान विभिन्न जिलों में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की 23 शिकायतें भी मिली हैं।

उन्होंने बताया कि राज्यभर में पुलिस, उड़न दस्ते और स्थैतिक निगरानी टीमें नकद राशि, कीमती वस्तुओं, शराब और प्रतिबंधित सामग्रियों की संदेहास्पद आवाजाही पर निकटता से नजर रख रही हैं, ताकि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन रोका जा सके और राज्य में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो सकें।

उल्लेखनीय है कि 126 सदस्यीय असम विधानसभा में 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल को तीन चरण में चुनाव होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 09 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 09 December 2025: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की किस्मत बुलंद, खुशखबरी मिलने की संभावना

कारोबारअंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोध दिवसः भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में जनभागीदारी

कारोबारIndiGo Flight Cancellations: खून का उबाल ठंडा हो जाने की बेबसी

क्रिकेटIND vs SA 1st T20I: टीम इंडिया का टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कटक की हार का सिलसिला खत्म करना है लक्ष्य

भारत अधिक खबरें

भारतGoa Nightclub Fire: आग लगने के कुछ घंटों बाद मालिक इंडिगो फ्लाइट से फुकेट भागा, हादसे में 25 लोगों की हुई मौत

भारतVIDEO: कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेक दिए, पीएम मोदी...

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड